Utter Pradesh Samachar: उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) एक से बढक़र एक योजना चला रही है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही दो दर्जन योजनाओं में एक योजना राहवीर योजना भी है। राह वीर योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई योजना है। उत्तर प्रदेश में राह वीर योजना खूब कमाल कर रही है। राह वीर योजना के द्वारा उत्तर प्रदेश में प्रतिदिन दर्जनों नागरिकों की जान बचाई जाती है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राह वीर योजना को मानवता की सेवा की अनूठी मिसाल बताया है।
क्या है राह वीर योजना
उत्तर प्रदेश समेत देश के अनेक प्रदेशों में राह वीर योजना चलाई जा रही है। राह वीर योजना (Rah Veer Scheme) भारत सरकार की बहुत बड़ी योजना है। राह वीर योजना के द्वारा कोई भी नागरिक किसी व्यक्ति की जान बचाकर मानवता की बड़ी सेवा कर सकता है। किसी व्यक्ति की जान बचाने वाले को सरकार की तरफ से 25 हजार रूपए का नगद ईनाम भी दिया जाता है।
‘राह वीर योजना’ का उद्देश्य सडक़ हादसों में घायल व्यक्तियों को तुरंत मदद मुहैया कराना है, ताकि उनकी जान बचाई जा सके। योजना के तहत, यदि कोई व्यक्ति सडक़ हादसे का शिकार हो जाता है और घटनास्थल पर मौजूद किसी व्यक्ति द्वारा उसे प्राथमिक उपचार या सहायता दी जाती है, तो उस व्यक्ति को सरकार द्वारा 25,000 की राशि से सम्मानित किया जाएगा। यह राशि नागरिकों के साहसिक प्रयासों और समाज की भलाई के लिए दी जाती। राह वीर योजना का मुख्य उद्देश्य है कि सडक़ हादसों में घायलों को जल्द से जल्द मेडिकल सहायता प्राप्त हो सके, और लोग किसी हादसे का शिकार होने पर मदद करने में पीछे न हटें।
अधिक आसानी से समझें राह वीर योजना को
राह वीर योजना को आसानी से समझने के लिए आप वीडियो देख सकते हैं। यहां आप इस वीडियो में राह वीर योजना को आसानी के साथ समझ जाएंगे।
देखें यह वीडियो....
[video width="478" height="850" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2025/08/VID-20250818-WA0019.mp4"][/video]