उत्तर प्रदेश के रायबरेली में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद कई खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। रिपोर्ट में कई रोजमर्रा की खाद्य वस्तुएं जैसे दूध, पनीर, दही, मसाले, मिठाई, अचार और खोया तय मानकों पर खरी नहीं उतर पाई हैं।

UP News : उत्तर प्रदेश के रायबरेली में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर हुई जांच के बाद कई कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से चलाए गए अभियान के दौरान अलग-अलग दुकानों और प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूनों की रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में कई रोजमर्रा की खाद्य वस्तुएं तय मानकों पर खरी नहीं उतर पाई हैं। खास बात यह है कि जांच का दायरा शहर की सामान्य दुकानों से लेकर एक चर्चित प्रतिष्ठान तक पहुंचा, जिसके बाद खाद्य कारोबारियों के बीच खलबली मच गई है। UP News
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरी और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए अलग-अलग प्रतिष्ठानों से नमूने लिए थे। इन नमूनों की जांच रिपोर्ट अब सामने आई है। रिपोर्ट में दूध, पनीर, दही, मसाले, मिठाई और अचार समेत कई खाद्य पदार्थ अवमानक पाए गए हैं। कुछ नमूनों को लेकर विभाग की ओर से कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। UP News
जांच के दायरे में एनटीपीसी स्थित इंडियन कॉफी हाउस भी आया। यहां से लिए गए दही और पनीर के नमूने जांच में अवमानक पाए गए हैं। मामले में केरल निवासी कृष्ण पिल्लई विजयकुमार और संबंधित विक्रेता निधन को नोटिस जारी किए जाने की प्रक्रिया बताई गई है।
जांच रिपोर्ट में वृंदावन स्वीट्स का पनीर, ज्ञान मसाला और अनमोल संगम अचार भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। इसके अलावा तेजस एंटरप्राइजेज के धनिया पाउडर और आलोक किराना स्टोर की हल्दी के नमूने भी जांच में फेल मिले हैं। UP News
जांच के दौरान राजरानी कोल्ड स्टोरेज के दूध, प्रतिभा गृह उद्योग की पिसी धनिया और वीरेंद्र कुमार किराना स्टोर की नमकीन के नमूने भी मानकों पर खरे नहीं उतरे। न्यू प्रमोद स्वीट्स के रसगुल्ले और महाराजा फूड प्रोडक्ट की हरी मिर्च के अचार का नमूना भी जांच में अवमानक पाया गया। UP News
कामधेनु मिल्क डेयरी के खोया का नमूना भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिला। इसके अलावा कई डेयरियों से लिए गए दूध के नमूनों पर भी सवाल उठे हैं। पंकज टी स्टाल का कालाजाम और राधे मिष्ठान भंडार की छेना मिठाई भी जांच में फेल पाई गई है। UP News
जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चिह्नित प्रतिष्ठानों को नोटिस भेजे जाने की बात कही गई है।
विभाग का कहना है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के मामले में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। UP News
सहायक आयुक्त द्वितीय मानिकचंद सिंह ने कहा है कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। विभाग की कार्रवाई से साफ है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जांच का अभियान आगे भी जारी रह सकता है। ऐसे में दुकानदारों और खाद्य कारोबारियों को निर्धारित मानकों का पालन करने की चेतावनी दी गई है। UP News
विज्ञापन