जंतर-मंतर पर युवाओं और छात्रों से जुड़े प्रदर्शनों के बाद पार्टी को लग रहा है कि रोजगार, शिक्षा और भविष्य के अवसर जैसे मुद्दों पर Gen Z को जोड़कर प्रदेश की स्थापित राजनीतिक धारा को चुनौती दी जा सकती है।

UP News : उत्तर प्रदेश की पारंपरिक जातीय राजनीति के बीच कांग्रेस अब युवा मतदाताओं को केंद्र में रखकर अपनी नई रणनीति तैयार कर रही है। जंतर-मंतर पर युवाओं और छात्रों से जुड़े प्रदर्शनों के बाद पार्टी को लग रहा है कि रोजगार, शिक्षा और भविष्य के अवसर जैसे मुद्दों पर Gen Z को जोड़कर प्रदेश की स्थापित राजनीतिक धारा को चुनौती दी जा सकती है। इसी रणनीति के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी आठ अगस्त को प्रयागराज के केपी ग्राउंड में छात्र संवाद कार्यक्रम करेंगे। पार्टी इसे केवल एक जनसंवाद कार्यक्रम नहीं, बल्कि यूपी की राजनीति में नए राजनीतिक विमर्श की शुरुआत के तौर पर पेश करने की तैयारी में है। UP News
उत्तर प्रदेश की राजनीति लंबे समय से जातीय समीकरणों के आधार पर चुनावी रणनीति तय करती रही है। कांग्रेस अब इसी ढांचे में युवाओं के मुद्दों के जरिए नई जगह बनाने की कोशिश कर रही है। पार्टी का मानना है कि अगर युवा वर्ग को रोजगार, शिक्षा और अवसरों जैसे साझा मुद्दों पर एकजुट किया जाता है तो जातिगत ध्रुवीकरण की पारंपरिक राजनीति को नई चुनौती मिल सकती है। UP News
कांग्रेस का यह दांव चुनावी आंकड़ों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदेश में 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या करीब 30 प्रतिशत है, जबकि 18 से 40 वर्ष तक के मतदाताओं की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत से अधिक बताई जाती है। ऐसे में युवा मतदाताओं का रुख बदलने पर चुनावी समीकरणों में बड़ा बदलाव आ सकता है। कांग्रेस इसी संभावित बदलाव को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही है। राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए प्रयागराज का चयन भी रणनीतिक माना जा रहा है। यह शहर लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों का बड़ा केंद्र रहा है। यहां रोजगार, भर्ती प्रक्रिया, पेपर लीक और सरकारी नौकरियों से जुड़े मुद्दे उठाकर कांग्रेस प्रदेशभर के युवाओं तक अपना संदेश पहुंचाने की कोशिश करेगी। UP News
कांग्रेस नेताओं का मानना है कि युवाओं के बीच बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता, पेपर लीक और सीमित रोजगार अवसरों को लेकर नाराजगी है। पार्टी अब इन्हीं मुद्दों को राजनीतिक समर्थन में बदलने की रणनीति बना रही है। छात्र संवाद में रोजगार, शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता, डिजिटल अर्थव्यवस्था, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और सामाजिक न्याय जैसे विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। कांग्रेस की रणनीति केवल वोट हासिल करने तक सीमित नहीं है। पार्टी प्रदेश की राजनीतिक बहस को जाति और धर्म के दायरे से निकालकर रोजगार, शिक्षा और विकास के मुद्दों पर केंद्रित करना चाहती है। राहुल गांधी के संबोधन में भी युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता मिलने की उम्मीद है। UP News
कांग्रेस को उम्मीद है कि Gen Z और युवा मतदाता प्रदेश में उसकी राजनीतिक वापसी का आधार बन सकते हैं। प्रयागराज का छात्र संवाद इसी बड़े प्रयोग की शुरुआत माना जा रहा है, जहां पार्टी युवा बनाम व्यवस्था की बहस को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगी। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले इसे कांग्रेस की अहम सामाजिक और राजनीतिक रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। राहुल गांधी के आठ अगस्त के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को प्रयागराज में समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शामिल होंगे। UP News
विज्ञापन