RAJA BHAIYA PARIWAR ME JANG: देवर के खिलाफ मुखर हुईं राजा भैया की पत्नी
RAJA BHAIYA PARIWAR ME JANG
भारत
चेतना मंच
20 Feb 2023 11:00 PM
RAJA BHAIYA PARIWAR ME JANG: प्रतापगढ़। पूर्व मंत्री व विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी पहली बार देवर अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल के खिलाफ मुखर हुई है। उन्होंने अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ नई दिल्ली के ईओडब्लू थाने में फर्जीवाड़े का केस दर्ज किया है। बता दें, अक्षय रिश्ते में भानवी कुमारी के देवर लगते हैं और एक बार सांसद और तीन बार एमएलसी रह चुके हैं।
RAJA BHAIYA PARIWAR ME JANG
जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी सिंह ने एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल पर केस दर्ज कराया है। अक्षय प्रताप को राजा भैया खेमे का नेता माना जाता है। पिछले दिनों वे काफी चर्चा में रहे थे।
उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपना अलग स्थान रखने वाले प्रतापगढ़ के कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह की पत्नी भानवी कुमारी सिंह इस समय चर्चा में आ गई हैं। चर्चा उनके कराए गए केस को लेकर हो रही है।
दरअसल, भानवी कुमारी सिंह ने विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल भैया पर केस दर्ज करा दिया है। उन्होंने अक्षय प्रताप सिंह गोपाल समेत 5 अन्य के खिलाफ नई दिल्ली के ईओडब्लू थाने में केस दर्ज कराया है। एमएलसी पर फर्जीवाड़े समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। इसके बाद से विवाद गहराने लगा है। अक्षय प्रताप सिंह गोपाल को राजा भैया खेमे का नेता माना जाता है।
इसके बाद भी राजा भैया की पत्नी की ओर से केस दर्ज कराए जाने के बाद राजनीतिक चर्चा और कयास बाजियों का दौर शुरू हो गया है। थाने द्वारा भानवी कुमारी सिंह की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे का नंबर भी जारी कर दिया गया है। क्राइम नंबर 13/2023 में भारतीय दंड विधान की धारा 420, 467, 468, 471, 109 और 120बी लगाया गया है।
अक्षय प्रताप सिंह गोपाल सांसद भी रह चुके हैं। एमएलसी को फर्जी पते पर रिवाल्वर का लाइसेंस मामले में सजा भी मिली थी। वे राजा भैया के करीबी और रिश्तेदार हैं। वो 3 बार एमएलसी और एक बार सांसद रह चुके हैं। अब उनके खिलाफ राजा भैया की पत्नी के खड़े होने को लेकर तरह-तरह की चर्चा चल रही है।