आगरा कॉलेज के पूर्व छात्र राजवीर बने भारतीय नौसेना अकादमी के प्राचार्य
भारत
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 11:11 PM
भारत
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 11:11 PM
Agra : आगरा। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी और आगरा कॉलेज के पूर्व छात्र रियर एडमिरल राजवीर सिंह को भारतीय नौसेना अकादमी का प्राचार्य नियुक्त किया गया है। इस उपलब्धि के साथ फ्लैग अधिकारी ने भारतीय नौसेना की शिक्षा शाखा में सर्वोच्च स्थान हासिल कर लिया है। केरल के कन्नूर जिले के एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी, एशिया महाद्वीप की सबसे बड़ी नौसेना अकादमी है।
रियर एडमिरल राजवीर सिंह अलीगढ़ जिले के तोछीगढ़ के मजरा नगला नन्नू के निवासी हैं। कामयाबी के शिखर पर पहुंचने के बावजूद उन्हें अपने गांव और वहां के निवासियों के साथ विशेष लगाव है। वह हर बार अपनी छुट्टियां गांव में ही बिताते हैं। उनके सरल व्यवहार के कारण गांव के लोग भी उन्हें बहुत प्यार और सम्मान करते हैं। प्रारंभिक शिक्षा तोछीगढ़ गांव में पूरी करने के बाद आगरा कॉलेज से गणित स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की। फरवरी 1989 को भारतीय नौसेना कमीशन प्राप्त किया। उन्होंने संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली में विशेषज्ञता हासिल की है। राजवीर सिंह अपने गांव से अभी तक जुड़े हुए हैं।