UP News: राकेश टिकैत ने दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों के चल रहे धरने को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि किसान संगठन छात्रों के साथ खड़े हैं और सरकार को उनकी मांगों को सुनना चाहिए।

UP News: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत गुरुवार (23 जुलाई) को जंतर-मंतर पर काकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को अपना समर्थन देने पहुंचे। उन्होंने छात्रों से अपनी मांगों पर डटे रहने का आह्वान किया।
राकेश टिकैत ने कहा, "राजा तानाशाह है, राजा दयावान नहीं है। तो इसके खिलाफ तो खा पी के लड़ना पड़ेगा। जिन बच्चों को चोट लगी है उनकी लिस्ट बनवाते रहो। उनका इलाज करवाते रहो। पुलिस वालों पर हाथ नहीं उठाना।" छात्रों को प्रेरित करते हुए उन्होंने किसान आंदोलन का जिक्र भी जब 13 महीनों तक किसी किसान दिल्ली की सरहदों पर डेरा डाले हुए थे और मोदी सरकार को तीन कृषि कानूनों को वापस लेना पड़ा था।
'बहुत से आंदोलनकारी निकलेंगे'
किसान नेता ने कहा कि सरकारों की पॉलिसी थी कि देश से आंदोलन और आंदोलनकारियों को खत्म कर दो। लेकिन ये जो आंदोलन चल रहा इसमें से बहुत से आंदोलनकारी निकलेंगे। जिसके भी लाठी लगी है वो आंदोलनकारी बन गया पक्का मान लेना, वो आने वाले 50 साल तक काम करेगा।' उन्होंने कहा कि जिसके भी लाठी लगी है वो दर्द लेकर अपने गांव अपने घर तक जाएगा। इस दर्द को भूल मत जाना ये चिंगारी का काम करेगा।
इससे पहले राकेश टिकैत ने दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों के चल रहे धरने को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि किसान संगठन छात्रों के साथ खड़े हैं और सरकार को उनकी मांगों को सुनना चाहिए। उन्होंने यह बयान गुरुवार दोपहर 12 बजे मुजफ्फरनगर स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान दिया।
जंतर मंतर पर यह छात्र आंदोलन मुख्य रूप से शिक्षा व्यवस्था में सुधार, नीट परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहा है। सीजेपी के बैनर तले हजारों छात्र और युवा पिछले कई दिनों से धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन