
वहीं ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने अपने ट्विटर पर लिखा है कि, श्री राम जन्मभूमि मंदिर के स्तंभों व अन्य निर्दिष्ट स्थानों पर प्रस्थापन के लिये शास्त्रों में वर्णित कथाओं के आधार पर सुंदर मूर्तियों का निर्माण किया जा रहा है।" श्री राम जन्म भूमि ट्रस्ट के मुख्य व्यक्ति चम्पत राय जी भी अक्सर ही निर्माण कार्य की फोटो डालते रहते हैं।
आपको बता दें कि इन दिनों Ram Mandir Ayodhya में निर्माण कार्य काफी तेज़ी से चल रहा है और मंदिर के पहले तल का कार्य लगभग पूरा भी हो चुका है। इस निर्माण कार्य की तेज़ गति को देखते हुए यह अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि अगले वर्ष 2024 में भगवान श्री राम निश्चित ही जनवरी महीने में पूर्ण विधिविधान के साथ प्रतिष्ठित हो जाएंगे। मंदिर के निर्माण कार्य को देखते हुए लोग भी जल्द ही इसके पूर्ण होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं और उनके मन में भी अपने प्रभु श्री राम को विराजते हुए देखने की इच्छा बढ़ रही है।