सीएम योगी ने लॉन्च की ‘दिव्य अयोध्या’ ऐप, एक जगह ही मिलेगी ये सुविधा

article
locationउत्तर प्रदेश
userRP Raghuvanshi
calendar02 Dec 2025 01:54 AM
bookmark

विज्ञापन

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें
\n

‘दिव्य अयोध्या’ ऐप में होगी ये सुविधाएं

\n‘दिव्य अयोध्या’ ऐप को अयोध्या विकास प्राधिकरण ने डिजाइन किया है। इस ऐप में आपको अयोध्या नगरी से जुड़ी हर जानकारी प्राप्त होगी। इसे सुपर ऐप इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि पर्यटकों को इस ऐप में एक ही जगह कई सुविधाएं मिलेगी। जैसे कि इस ऐप के जरिए ई-कार, ई-बस बुक किया जा सकेगा। इसके अलावा ऐप का इस्तेमाल अयोध्या शहर के रूट की जानकारी मिलेगी। जिसकी वजह से यात्रियों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करने में असुविधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। यही नहीं इस ऐप के जरिए होम-स्टे, होटल और टेंट बुक किए जा सकेंगे। इस ऐप में अयोध्या आने वाले पर्यटकों को लिए टूरिस्ट गाइड भी मिलेगा। आपको बता दें कि इस ‘दिव्य अयोध्या’ ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को अब तक 1 हजार से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है।\n

22 भाषाओं में उपलब्ध होगी जानकारी

\nइस एप पर सभी जानकारी भारतीय संविधान के आठवीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं में उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें विभिन्न भाषी तीर्थ यात्रियों और सैलानियों को विशेष रूप से मदद मिलेगी। इस एप में उपलब्ध 3डी मैप सेवा भविष्य में समय के साथ नगर में अवस्थापना संबंधी हो रहे बदलाव को दिखाने में सक्षम होगा। साथ ही इसी एप्लीकेशन के माध्यम से दूर देश बैठ कर आप अयोध्या के विभिन्न मंदिरों और ऐतिहासिक स्थलों का वर्चुअल दर्शन भी प्राप्त कर सकेंगे।\n

Ram Mandir कैसे करें इस्तेमाल?

\nइस ऐप को सबसे पहले अपने Android स्मार्टफोन में डाउनलोड करें। ऐप डाउनलोड होने के बाद आपको इसको होम पेज पर कई तरह के ऑप्शन मिलेंगे। इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने मोबाइल नंबर से ऐप में रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद ऐप में लॉग-इन करके ऐप की सभी सुविधाओं का आनंद ले सकेंगे।\n

लखनऊ में मनाया जाएगा 76वां आर्मी डे, रक्षा मंत्री होंगे शामिल

\nदेश विदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।\n\nदेश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें  फेसबुकपर लाइक करें या  ट्विटरपर फॉलो करें।","image":{"@type":"ImageObject","@id":"/_next/static/media/favicon.96091e9c.png","url":"/_next/static/media/favicon.96091e9c.png","width":1280,"height":720},"author":{"@type":"Person","name":"RP Raghuvanshi","url":"https://chetnamanch.com/team"},"publisher":{"@type":"Organization","name":"Chetna Manch","url":"https://chetnamanch.com/","logo":{"@type":"ImageObject","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/logo/2026/chetna_manch.webp?updatedAt=1771315577826","width":600,"height":60}},"datePublished":"2024-01-15T23:21:07+05:30","dateModified":"2025-12-02T01:54:11+05:30","inLanguage":"hi","keywords":[],"articleSection":"उत्तर प्रदेश"}
चेतना दृष्टि
चेतना दृष्टि