सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में नई बहस शुरू हो गई।

UP News : अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति लगातार गरमाई हुई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में नई बहस शुरू हो गई। विपक्षी दलों ने उनके बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं से जुड़ा गंभीर विषय बताया है। UP News
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि, "जिन लोगों का पैसा चोरी हुआ, शायद उन्होंने पूरी श्रद्धा और आस्था से दान नहीं दिया होगा। हमारा पैसा चोरी नहीं हुआ, क्योंकि हमने पूरी आस्था के साथ दान किया था। हमारा पैसा मंदिर में लगा है।" उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं की ओर से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। कई लोगों ने बयान का समर्थन किया, जबकि विपक्षी दलों ने इसे संवेदनशील मुद्दे पर असंवेदनशील टिप्पणी बताया। UP News
समाजवादी पार्टी के नेता आशुतोष वर्मा ने सतीश महाना के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि यह अत्यंत गंभीर विषय है और इस पर इस तरह की टिप्पणी उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है और यदि चढ़ावे के प्रबंधन को लेकर सवाल उठे हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या दान देने वालों की आस्था मापने का कोई तरीका था, जो इस तरह की टिप्पणी की जा रही है। UP News
कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने भी विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर में आए चढ़ावे की सुरक्षा सुनिश्चित करना संबंधित प्रबंधन की जिम्मेदारी है। UP News
विज्ञापन