विज्ञापन
अयोध्या राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा (दान) चोरी मामले ने अब धार्मिक और सामाजिक स्तर पर बड़ा तूल पकड़ लिया है। इस पूरे विवाद पर पहली बार बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

UP News : अयोध्या राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा (दान) चोरी मामले ने अब धार्मिक और सामाजिक स्तर पर बड़ा तूल पकड़ लिया है। इस पूरे विवाद पर पहली बार बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बेहद भावुक अंदाज में कहा कि रावण ने तो केवल माता सीता का हरण किया था, लेकिन आज कुछ लोग करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास को चोट पहुंचा रहे हैं। UP News
इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित श्री हनुमंत कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने इस मामले का जिक्र करते हुए कहा कि राम मंदिर में आए दान को केवल धन नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की श्रद्धा और विश्वास माना जाता है। ऐसे में इस तरह की कथित अनियमितता समाज की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाती है। उन्होंने कहा कि “जो लोग श्रद्धा के साथ हुई इस कमाई में हेराफेरी कर रहे हैं, वे सिर्फ कानून के नहीं, बल्कि आध्यात्मिक न्याय के भी दोषी हैं।” धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है और जांच जारी है। उन्होंने दावा किया कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, और भी नाम सामने आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्य करने वालों को न केवल कानूनी सजा मिलेगी, बल्कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भी उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। अपने बयान में उन्होंने आगे कहा कि पौराणिक उदाहरण देते हुए यदि कोई व्यक्ति आस्था के साथ खिलवाड़ करता है तो उसके परिणाम गंभीर होते हैं। उन्होंने कहा कि रावण के उदाहरण से यह स्पष्ट है कि अन्याय करने वाले का अंत निश्चित होता है। UP News
इस मामले में अब तक पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया है। जांच एजेंसियों का मानना है कि इस प्रकरण में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। एसआईटी की सिफारिश के बाद रामजन्मभूमि कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। यह शिकायत श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से दर्ज कराई गई है। UP News
विज्ञापन