विज्ञापन
UP News: योगी सरकार ने शनिवार को मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी को एक सप्ताह में अपनी शुरुआती रिपोर्ट प्रदेश सरकार को देनी है,

UP News: अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। एसआईटी ने सोमवार को करीब 8 घंटे तक गहन जांच की। दान पात्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को जांचा, नकदी निकासी एवं काउंटिंग प्रक्रिया का मौके पर निरीक्षण किया।
जांच टीम अयोध्या में ही रुकी है और अपना काम जारी रखेगी। एसआईटी के लिए कैंप कार्यालय मंदिर परिसर में ही होगा। मंगलवार से पूछताछ का दौर जारी होगा।
चंपतराय से घंटों पूछताछ
सोमवार को एसआईटी के अधिकारियों ने पूरे मामले को समझने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महासचिव चंपतराय से अकेले में कई घंटे बंद कमरे में बातचीत कर जानकारी जुटाई। अफसरों ने साक्ष्य जुटाने के लिए कई अभिलेखों की जांच कर कब्जे में ले लिया। इससे पहले तीर्थयात्री सुविधा केंद्र के कर्मचारियों को बाहर कर दिया गया।
एसआईटी क्या करेगी
योगी सरकार ने शनिवार को मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी को एक सप्ताह में अपनी शुरुआती रिपोर्ट प्रदेश सरकार को देनी है, जबकि पूरी रिपोर्ट 15 दिनों में सौंपनी है। जांच अधिकारी अभी शुरुआती जांच पूरी करना चाहते हैं। जांच टीम पहले यह तय करेगी की चंढ़ावा चोरी के आरोप सही हैं या गलत। अगर सही है तो चोरी कब से और कैसे हो रही है और कितने की चोरी अब तक हुई है। दूसरे चरण में चोरी में शामिल लोगों का पता लगाया जाएगा। UP News
विज्ञापन