Ram Temple Ayodhya : अयोध्या में भक्तों की बढ़ती श्रद्धा से दान में हुई जबरदस्त वृद्धि
भारत
चेतना मंच
29 Oct 2025 05:03 PM
राम मंदिर (Ram Temple Ayodhya) भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र ने खुलासा किया कि रामभक्तों ने अब तक रामलला के मंदिर निर्माण के लिए तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि दान में दी है। भक्तों का यह योगदान राम मंदिर की भव्यता को निखारने और उसे पूरी श्रद्धा से बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। UP News
राम मंदिर (Ram Temple Ayodhya) निर्माण के लिए देशभर के श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर दान दिया है, और यह सिलसिला 2022 के बाद भी जारी है। नृपेन्द्र मिश्र के अनुसार, राम मंदिर (Ram Temple Ayodhya) निर्माण में मदद करने वाले दानदाताओं को विशेष सम्मान देने का फैसला लिया गया है। भवन निर्माण समिति ने तय किया है कि ध्वजारोहण कार्यक्रम में उन सभी दानदाताओं को आमंत्रित किया जाएगा जिन्होंने 2022 के बाद भी अपनी समर्पण राशि अर्पित की है।
Ram Temple Ayodhya : ध्वजारोहण समारोह में दानदाताओं को मिलेगा विशेष सम्मान
नृपेन्द्र मिश्र ने बताया कि समरसता की दृष्टि से ध्वजारोहण समारोह में लगभग छह हजार से अधिक लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। लेकिन अब इसमें उन सभी भक्तों को भी शामिल किया जाएगा जिन्होंने 2022 के बाद राम मंदिर (Ram Temple Ayodhya) निर्माण में योगदान दिया है। इसके अलावा, राम मंदिर निर्माण में योगदान देने वाली कंपनियों, सप्लायर्स और कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया जाएगा। 25 नवंबर के बाद राम मंदिर परिसर में एक वृहद आयोजन होगा, जिसमें इन सभी दानदाताओं और योगदानकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
Ram Temple Ayodhya : मंदिर निर्माण का कुल खर्च: अनुमानित 1800 करोड़ रुपये
नृपेन्द्र मिश्र ने यह भी खुलासा किया कि अब तक राम मंदिर (Ram Temple Ayodhya) निर्माण के लिए लगभग 1500 करोड़ रुपये की बिलिंग हो चुकी है। हालांकि, राम मंदिर निर्माण का कुल खर्च 1800 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि राम मंदिर निर्माण के लिए श्रद्धालुओं का योगदान अभूतपूर्व है और इससे मंदिर के निर्माण में तेजी आएगी। दानदाताओं के योगदान के कारण ही यह भव्य मंदिर आकार ले पा रहा है और अयोध्या में एक ऐतिहासिक धर्मस्थल के रूप में उभर रहा है।