विज्ञापन
UP News: नौ दिवसीय श्री राम कथा आयोजन के चलते जगदगुरु लखनऊ में हैं यहीं उन्होंने मीडिया से बातचीत में कई राजनीतिक मुद्दो पर बात की।

UP News: उत्तर प्रदेश 2027 विधानसभा चुनाव के लिए सरगर्मियां शुरू हो गई हैं। इस बीच जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने यूपी में फिर से कमल खिलने की भविष्यवाणी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। नौ दिवसीय श्री राम कथा आयोजन के चलते जगदगुरु लखनऊ में हैं यहीं उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार तीसरी बार बनेगी।
बीजेपी के समर्थन में जगदगुरू
जगद्गुरू ने लगभग हर उस मुद्दे पर बीजेपी को समर्थन दिया जिसे पार्टी अपना कोर एजेंडा बताती है। उन्होंने हिंदू एकता का भी जोरदार संदेश दिया - "चाहे पंथ अनेक हों, हम सब हिंदू एक हों।"
जगद्गुरू ने सीएम योगी के बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बिल्कुल ठीक कहा है। गाय स्वयं मां हैं, गोवध बंद होने का एक ही उपाय है, अगले निर्वाचन में हिंदुत्ववादियों को 370 सीटें मिल जाएं तो तुरंत गोवध बंद हो जाएगा। UP News
बंगाल को लेकर उन्होंने हा, , "वहां हिंदुओं पर बहुत अधिक उत्पीड़न हुआ है। जब भी हम बंगाल जाते थे, तो ऐसा लगता था मानो हम पाकिस्तान में प्रवेश कर गए हों।"
"कॉकरोच जनता पार्टी" की दिल्ली में विरोध प्रदर्शन की घोषणा पर जगदगुरू ने इसे महत्वहीन बताते हुए खारिज कर दिया और कहा, "ये सब बेतुकी बातें हैं। इससे कुछ नहीं होगा। यह हास्यास्पद है।"
जगदगुरू के बयान का असर
जगद्गुरू के बयान के बाद सत्ता पक्ष में खुशी की लहर। मंत्री अनिल राजभर ने तुरंत समर्थन किया - "जगद्गुरु पूज्य संत हैं। उनकी भविष्यवाणी साकार होगी। भाजपा भारी बहुमत से तीसरी बार सरकार बनाएगी।" UP News
विज्ञापन