UP News : गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्ररेट और गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में ताबड़तोड़ एनकाउंटर कर बदमाशों की कमर तोडऩे का काम किया गया है। ग्रेटर नोएडा में आज सुबह ईनामी गौकश मुठभेड़ में घायल हो गया। जबकि गाजियाबाद में 8 लाख रूपये की लूट के मामले में गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
ग्रेटर नोएडा में ईनामी गौकश मुठभेड़ में लंगड़ा
गौकशी के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से गौकश घायल हो गया। इसके पास से तमंचा कारतूस व अर्टिगा कार बरामद हुई है। ग्रेटर नोएडा जोन के एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने आज सुबह चेकिंग के दौरान सेक्टर-148 के पुश्ते पर एक अर्टिगा कार को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर कार सवार ने भागने का प्रयास किया। संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया और उसे घेर लिया। खुद को घिरा देखकर चालक कार से उतरकर भागने लगा।
इस दौरान उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक गोली उसके पैर में लगी और वह घायल होकर गिर गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने बदमाश को दबोच लिया। उसके पास से तमंचा, कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम शाहिद पुत्र खुर्शीद निवासी न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी ज़ाकिर नगर थाना जामिया नगर ओखला दिल्ली बताया।
ADCP ने बताया कि पकड़ा गया शाहिद थाना नॉलेज पार्क से गोकशी के मामले में वांछित चल रहा था। वहां वांछित चलने के कारण उसे पर 25000 का इनाम घोषित किया गया था। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस इसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।
[caption id="attachment_199485" align="alignnone" width="300"] UP News[/caption]
कविनगर में 8 लाख की लूट में शामिल बदमाशों से मुठभेड़
थाना कविनगर में पुलिस ने 16 जून को 8 लाख 15 हजार रूपयों की लूट में शामिल 5 बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।
थाना पुलिस ने सिकरोड़ रोड़ पर चेकिंग के दौरान दो बाइको पर कुछ व्यक्ति जिनमें एक बाइक पर 2 व्यक्ति सवार थे तथा दूसरी बाइक पर 3 व्यक्ति सवार थे। इनको रोकने का प्रयास किया गया तो एक बाइक पर सवार 2 व्यक्ति मौके से फरार हो गये तथा दूसरी बाइक पर सवार 03 व्यक्तियों द्वारा पुलिस पर फायरिंग कर दी गई। आगे उनकी बाइक गिर गई इसी दौरान इनके द्वारा पुलिस टीम पर दौबारा फायरिंग की गई।
पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की जिसमें 3 व्यक्ति सूरज, नितिन तथा मनीष को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम द्वारा की गई फायरिंग में सूरज यादव तथा नितिन कुमार के पैर में गोली लगी है। पुलिस टीम द्वारा मौके से 4,30,000/- रूपये,03 तमन्चे (315 बोर) व एक बाइक बरामद की गई है। अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि इस घटना में पीडि़त अमित भी योजना में शामिल था तथा इसके अलावा 02 अन्य व्यक्ति अंकुश और बृजेश भी शामिल थे।
मौके से फरार हुए दोनों बदमाशों को पुलिस ने थाना मधुबन बापुधाम क्षेत्रान्तर्गत बुनकर मार्ट चौराहे के पास घेर लिया। यहां पुलिस टीम द्वारा चैकिंग की जा रही थी तभी एक बाइक पर 02 संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये। इनको पुलिस टीम द्वारा रोकने की कोशिश की गई तो इनके द्वारा वापस भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग की गई।
भागते समय वह गिर गये तथा उनके द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग के जवाब में पुलिस टीम द्वारा भी फायरिंग की गई जिसमें दोनों व्यक्ति घायल हो गये। पूछताछ में इन बदमाशों ने अपने नाम अंकुश तथा बृजेश बताया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के कब्जे से 1,00,000/- रूपये, 1 मोबाइल वीवो (कीमत करीब 32,000/- रूपये), 2 तमन्चे (315 बोर), जिन्दा व खोका कारतूस तथा 1 बाइक बरामद की गई है। प्रकरण में अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। UP News