विज्ञापन
UP News: पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। इन अकाउंट्स की जांच की जा रही है।

UP News: गोरखपुर सांसद रवि किशन शुक्ला के निजी सचिव शिवम द्विवेदी ने राम गढ़ताल थाने में तीन सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि इन अकाउंट्स से सांसद की राजनीतिक और सामाजिक छवि को जानबूझकर खराब किया जा रहा है और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।
जिन सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ केस कराया है उनमें - गोरखपुर वाले मिश्रा जी, लकी टॉक्स, एस संध्या
शिवम का कहना है कि इन अकाउंट्स से भ्रामक पोस्ट और कंटेंट वायरल किए जा रहे हैं, जिससे रवि किशन के समर्थकों और शुभचिंतकों की भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने इन तीनों अकाउंट के संचालकों पर कार्रवाई की मांग की है।
रामगढ़ताल थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इन अकाउंट्स की जांच कर रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रविकशन 2019 से गोरखपुर से सांसद हैं। एक अभिनेता के तौर पर, किशन 200 से ज़्यादा फ़िल्मों में नज़र आ चुके हैं, जिनमें मुख्य रूप से भोजपुरी और हिंदी सिनेमा की फिल्में शामिल हैं, साथ ही उन्होंने कई तेलुगू और कन्नड़ भाषा की फ़िल्मों में भी काम किया है। UP News
विज्ञापन