ROAD ACCIDENT : तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को रौंदा
ROAD ACCIDENT
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 08:01 AM
ROAD ACCIDENT : मुजफ्फरनगर (उप्र)। तेज रफ्तार बस ने दो मोटर साइकिल सवारों को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मोटर साइकिल सवारों को रौंदने के बाद बस चालक बस वहीं पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ROAD ACCIDENT
पुलिस ने बताया, मुजफ्फरनगर जिले में छापर थाना क्षेत्र के रामपुर चौराहे के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की मौत हो गयी। दुर्घटना के समय बस की स्पीड काफी तेज थी जिसे चालक कंट्रोल नहीं कर पाया। दुर्घटना के बाद वहां लोगों की काफी भीड़ एकत्रित हो गयी। लोगों ने चालक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन, वह भाग गया।
थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार रोडवेज बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दो युवकों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि अभी मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि बस सहारनपुर से मुजफ्फरनगर आ रही थी।