विज्ञापन
अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं और चोरी के आरोपों को लेकर उठे विवाद पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस पूरे मामले पर संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के बयान से पूर्ण सहमति जताई है।

UP News : अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं और चोरी के आरोपों को लेकर उठे विवाद पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस पूरे मामले पर संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के बयान से पूर्ण सहमति जताई है। नागपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे इस विवाद पर सवाल किया गया, तो मोहन भागवत ने स्पष्ट कहा कि सरकार्यवाह द्वारा जारी किया गया बयान ही संघ का आधिकारिक दृष्टिकोण है। उन्होंने कहा, “होसबाले जी द्वारा जो बयान दिया गया है, वही मेरी भी प्रतिक्रिया है।” UP News
यह भी पढ़े :राम मंदिर चोरी के पीछे किसका था पूरा खेल? अविनाश शुक्ला ने खोले कई अहम राज
इससे पहले संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने शुक्रवार को एक विस्तृत बयान जारी कर अयोध्या मामले पर चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर सामने आई कथित चोरी की घटना ने श्रद्धालुओं और समाज की आस्था को गहरी ठेस पहुंचाई है। होसबाले ने यह भी कहा था कि जांच में यदि कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। अपने बयान में दत्तात्रेय होसबाले ने यह भी उल्लेख किया था कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा न जाए। होसबाले ने मंदिर प्रबंधन व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा था कि इस तरह की घटना अत्यंत गंभीर है और ट्रस्ट को संचालन व्यवस्था में मौजूद कमियों की पहचान कर उन्हें तुरंत दूर करना चाहिए। UP News
सरकार्यवाह ने अपने बयान में यह भी दावा किया था कि कुछ “हिंदू विरोधी और राष्ट्र विरोधी ताकतें” इस घटना का लाभ उठाकर हिंदू धर्म और आस्था को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने समाज से अपील की थी कि ऐसे समय में धैर्य और संयम बनाए रखें, ताकि किसी भी प्रकार की साजिश को सफल न होने दिया जाए। UP News
विज्ञापन