विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थापित राम मंरि से चंदा चोरी का मामला बढ़ता ही जा रहा है। हिन्दू समाज का सबसे बड़ा संगठन माने जाने वाले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) ने इस बड़े मुद्दे पर चुप्पी साध रखी थी।

UP News : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थापित राम मंरि से चंदा चोरी का मामला बढ़ता ही जा रहा है। हिन्दू समाज का सबसे बड़ा संगठन माने जाने वाले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) ने इस बड़े मुद्दे पर चुप्पी साध रखी थी। शुक्रवार को RSS ने राम मंदिर से चंदा चोरी के मामले में पहली बार अपना मुंह खोला है। इस मुद्दे पर RSS की तरफ से एक लिखित बयान जारी किया गया है। UP News
उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश में राम मंदिर से चंदा चोरी का प्रकरण सबसे बड़ा मुददा बना हुआ है। इस बहुचर्चित प्रकरण पर पहली बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। RSS ने कहा है कि यह मामला करोड़ों राम भक्तों की आस्था से जुड़ा है और इस घटना से उनकी भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि यदि जांच में कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसे कानून के अनुसार कठोर सजा मिलनी चाहिए। UP News
राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण पर सामने आए RSS के बयान में कहा गया कि भगवान श्रीराम के मंदिर में आने वाला प्रत्येक दान श्रद्धालुओं की श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है। ऐसे में यदि किसी ने इस विश्वास के साथ खिलवाड़ किया है तो यह अत्यंत गंभीर विषय है। RSS ने निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाना चाहिए। राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी जबरदस्त हलचल मची हुई है। विपक्ष लगातार मंदिर ट्रस्ट और सरकार पर सवाल उठा रहा है। विभिन्न राजनीतिक दल इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं, जबकि सरकार की ओर से जांच एजेंसियां कार्रवाई में जुटी हैं। हाल के दिनों में कई विपक्षी नेताओं ने इस मुद्दे को लेकर भाजपा, RSS और मंदिर ट्रस्ट पर तीखे सवाल उठाए हैं। UP News
अयोध्या का राम मंदिर उतर प्रदेश ही क्या पूरे देश बल्कि दुनिया भर के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे में चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के आरोप सामने आने के बाद लोगों की निगाहें जांच पर टिकी हैं। श्रद्धालुओं की अपेक्षा है कि जांच पूरी पारदर्शिता से हो और यदि किसी स्तर पर भ्रष्टाचार या गबन सिद्ध होता है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उत्तर प्रदेश की राजनीति में यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। एक ओर जांच एजेंसियां पूरे प्रकरण की तह तक पहुंचने का दावा कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर आरएसएस के पहले आधिकारिक बयान ने इस मामले को और अधिक महत्वपूर्ण बना दिया है। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट और उसके बाद होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई है। RSS की तरफ से लिखित बयान RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने जारी किया है। UP News
विज्ञापन