मुरादाबाद से रुचि वीरा सपा उम्मीदवार, एसटी हसन का नामांकन रद्द
SP Candidate from Moradabad
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 08:12 AM
SP Candidate from Moradabad: मुरादाबाद लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को लेकर छिड़ा घमासान पर अब तस्वीर साफ हो गई है. मुरादाबाद लोकसभा सीट से अब रुचि वीरा ही समाजवादी पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी होगी। आज नामांकन के अंतिम दिन रुचि वीरा और एसटी हसन ने अपना नामांकन दाखिल किया था बाद में एसटी हसन का नामांकन रद्द कर दिया गया।
लोकसभा सीट के लिए मुरादाबाद से रुचि वीरा द्वारा दाखिल किए गए नामांकन पर डीएम मानवेंद्र सिंह का कहा की हमने डॉ. एसटी हसन द्वारा दाखिल किए गए फॉर्म को रद्द कर दिया गया है रुचि वीरा ही अधिकृत सपा प्रत्याशी होंगी।
मुरादाबाद लोकसभा सीट पर चुनाव और दिलचस्प होता नजर आ रहा है। सपा के गढ़ में ही पार्टी को आंतरिक कलह का सामना करना पड़ रहा है। मुरादाबाद सांसद एसटी हसन ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, वहीं बिजनौर की पूर्व विधायक रुचिवीरा ने खुद को सपा प्रत्याशी बताते हुए बुधवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। उन्होंने बताया कि पार्टी हाईकमान से उन्हें हरी झंडी मिल गई है।
आपको बता दें समाजवादी पार्टी ने रविवार को मुरादाबाद से वर्तमान सांसद डॉ. एसटी हसन को प्रत्याशी घोषित किया था। उसी दिन उनकी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात भी हुई थी। टिकट के अन्य दावेदार कांठ विधायक कमाल अख्तर और मुरादाबाद देहात के विधायक नासिर कुरैशी ने अपने वीडियो जारी कर इसकी जानकारी भी दी थी।