Saharanpur News : नीलगाय से टकराई सांसद पुत्र की गाड़ी
Saharanpur News: MP's son's car collided with Nilgai
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:08 AM
Saharanpur News : बसपा सांसद हाजी फज़लुर्रहमान के बेटे मोनिस रज़ा की कार उस समय हादसे का शिकार हो गई जब वह सहारनपुर से अपनी फैमिली के साथ दिल्ली एक समारोह में जा रहे थे - इसी दौरान जैसे ही उनकी गाड़ी सहारनपुर - देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैलाशपुर के समीप पहुंची तो उनकी कार तेज़ गति से सड़क पार कर रही नील गाय से टकरा गई - नील गाय की टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के पीछे से लेकर आगे तक के सारे शीशे तेज़ आवाज़ के साथ ब्लास्ट हो गए - शीशे ब्लास्ट होने की आवाज़ सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई - इस हादसे में मोनिस रज़ा और उनकी पत्नी को मामूली चोटें आयी हैं - हादसे की सूचना पर सांसद हाजी फज़लुर्रहमान के परिवार के लोग मौक़े पर पहुंच गए और दोनो को डॉक्टर के यहां ले जाया गया - जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।
Saharanpur News :
आपको बता दें कि सहारनपुर के आसपास के हाइवे पर नीलगायों से कई बार वाहनों का आमना सामना हो जाता है जिसमें नीलगाय के साथ वाहन की टक्कर लगती है इन एक्सीडेंट में वाहन चालको को भी गंभीर चोटे आती हैं और गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो जाती है इसके साथ ही नीलगाय को भी भारी चोट का सामना करना पड़ जाता है
हाईवे की एक दुर्घटना में एक गाड़ी की नीलगाय के साथ से टक्कर हुई तो गाड़ी खाई में जा गिरी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाय भी दूर खाई में जाकर गिरी, और गाय को भी काफी चोटें आईं। कभी-कभी जंगली जानवर सड़क क्रॉस करने के चक्कर में हाइवे पर आ जाते हैं तेज रफ्तार से गुजर रहे वाहन से टकरा जाते हैं। सहारनपुर के गांव खेतों के आस-पास अक्सर नील गाय हरे चारे की तलाश में निकल आती हैं।