उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। शनिवार को उन्नाव दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने राहुल गांधी की राष्ट्रभक्ति और प्रधानमंत्री बनने की संभावनाओं पर सवाल उठाए।

UP News : उत्तर प्रदेश के उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। शनिवार को उन्नाव दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने राहुल गांधी की राष्ट्रभक्ति और प्रधानमंत्री बनने की संभावनाओं पर सवाल उठाए। साक्षी महाराज ने कहा, "विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक कभी राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता और उसे देश की बागडोर नहीं दी जा सकती।" उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें बचपन से ही प्रधानमंत्री बनने का सपना दिखाया गया, लेकिन वह कभी इस पद तक नहीं पहुंच पाएंगे। UP News
बीजेपी सांसद ने कहा कि राहुल गांधी एक बड़े राजनीतिक परिवार से आते हैं और उन्हें विरासत में राजनीति मिली है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी किसी भी परिस्थिति में देश के प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। इसके अलावा साक्षी महाराज ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन को लेकर भी विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एक बड़े संकट से बचाया है, वरना देश में अशांति फैलाने की कोशिश की जा रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और आरएसएस के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए गए। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपनी बात रखने के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से संवाद करना चाहिए था। UP News
साक्षी महाराज ने दावा किया कि जंतर-मंतर आंदोलन के पीछे विदेशी हाथ और फंडिंग की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान देश को लेकर कुछ आपत्तिजनक बातें कही गईं, जिनकी जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी। साक्षी महाराज ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के बयान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आंदोलन में बड़ी संख्या में ऐसे लोग शामिल थे, जिनका उद्देश्य माहौल खराब करना था। उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे सवालों पर कहा कि पुलिसकर्मियों पर हुए पथराव और हमले को भी ध्यान में रखना चाहिए। UP News
साक्षी महाराज ने कहा कि पूरे मामले की जांच होनी चाहिए, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयम और धैर्य का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्थिति को संभालने का काम किया और प्रधानमंत्री ने बड़े दिल का परिचय दिया। UP News
विज्ञापन