थूक से मसाज करने पर सैलून मालिक गिरफ्तार, CCTV की मदद से खुली पोल
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 12:46 AM
UP News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में एक सैलून मालिक ने फेस मसाज कराने आए युवक के चेहरे पर थूक से मसाज किया। युवक ने इसका विरोध किया, जिसके बाद सैलून मालिक उससे उलझ पड़ा। सीसीटीवी फुटेज ने सैलून मालिक की हरकत का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मुकदमा दर्ज किया गया है।
घटना का विवरण
11 जून को सुशांत गोल्फ सिटी के अहिमामऊ में स्थित एक हॉस्टल में रहने वाला युवक पास के ही एक सैलून में फेस मसाज करवाने गया। सैलून मालिक जैद ने उसे कुर्सी पर बैठाकर मसाज शुरू किया। इस दौरान जैद ने अपने हाथ पर थूककर उसे युवक के चेहरे पर लगाया। युवक को इसका आभास हुआ तो उसने तुरंत विरोध किया। इस पर जैद उससे उलझ गया और दावा किया कि उसने ऐसा कुछ नहीं किया है।
UP News
सीसीटीवी फुटेज से खुली पोल
सैलून मालिक जैद के लगातार इंकार करने पर युवक ने सैलून में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक करने की बात कही। जैद ने पहले तो फुटेज दिखाने से मना कर दिया, लेकिन युवक के दबाव डालने पर उसने फुटेज दिखा दिया। फुटेज में साफ नजर आया कि जैद ने अपने हाथ पर थूककर युवक के चेहरे पर लगाया था।
UP News
आरोपी गिरफ्तार
युवक फुटेज लेकर सुशांत गोल्फ सिटी थाने पहुंचा और आरोपी जैद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। सुशांत गोल्फ सिटी के इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक की शिकायत पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर आरोपी सैलून मालिक जैद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।