सत्ता में वापसी को बरकरार समाजवादी पार्टी ने आधी आबादी को लेकर बहुत बड़ा ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा है कि पार्टी प्रदेश में ‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना’ शुरू करेगी।

UP News : उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की आधी आबादी (महिलाओं ) को साधने का प्रयास शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी को बरकरार समाजवादी पार्टी ने आधी आबादी को लेकर बहुत बड़ा ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा है कि पार्टी प्रदेश में ‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना’ शुरू करेगी। प्रस्तावित योजना के तहत महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की बात कही गई है। डिंपल यादव के अनुसार, इस राशि में हर साल बढ़ोतरी की जाएगी। लखनऊ में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिंपल यादव की मौजूदगी में महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान पार्टी की कई महिला नेता भी मंच पर मौजूद रहीं। डिंपल यादव ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना समाजवादी पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल है। UP News
डिंपल यादव ने कहा कि ‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना’ को चरणबद्ध तरीके से लागू करने की योजना है। उन्होंने संकेत दिया कि समय के साथ योजना में आवश्यक बदलाव और सुधार भी किए जाएंगे। उनके मुताबिक, योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के साथ-साथ उन्हें समाज में सम्मानजनक और आत्मनिर्भर स्थिति दिलाना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता देने तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि उनके सम्मान, अधिकार और सामाजिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में भी काम होना चाहिए। UP News
महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और सम्मान का मुद्दा उठाते हुए डिंपल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के PDA में ‘A’ का अर्थ आधी आबादी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान पार्टी की विचारधारा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। डिंपल यादव के अनुसार, समाज में हर उम्र की महिला के सम्मान की गारंटी होनी चाहिए। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सामाजिक रूप से मजबूत स्थिति प्रदान करने की जरूरत पर भी जोर दिया। UP News
डिंपल यादव ने कहा कि महिलाओं के विचारों और अधिकारों का सम्मान होना जरूरी है। उनके मुताबिक, किसी भी समाज की प्रगति महिलाओं की स्थिति मजबूत किए बिना पूरी नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि आधी आबादी को सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक मजबूती मिलने से परिवार और समाज दोनों की स्थिति बेहतर हो सकती है। इसी सोच के तहत समाजवादी पार्टी महिलाओं से जुड़े मुद्दों को राजनीतिक एजेंडे में प्रमुखता देने की तैयारी कर रही है। लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा सांसद प्रिया सरोज और इकरा हसन के अलावा विधायक रागिनी सोनकर, पूजा शुक्ला और नसीम सोलंकी समेत कई महिला नेता मौजूद रहीं। UP News
विज्ञापन