विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता था समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव इन्द्रजीत सरोज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले का है।

Viral Video: उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता था समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव इन्द्रजीत सरोज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले का है। वायरल वीडियो में सपा नेता इन्द्रजीत सरोज अपने सिर पर पहनाई गई नीली टोपी को उतारकर दूसरे व्यक्ति को देते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में इन्द्रजीत सरोज अपने सांसद बेटे की नीली टोपी भी उतारते हुए नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अनेक सवाल पूछे जा रहे हैं। Viral Video
उत्तर प्रदेश की राजनीति में नीली टोपी की खास पहचान है। दरअसल नीली टोपी तथा नीला झंडा उत्तर प्रदेश में सरकार चला चुकी बहुजन समाज पार्टी का है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो को देखकर यूजर्स बोल रहे हैं कि नीली टोपी नेता जी को पसन्द नहीं आई। आपको बता दें कि इन्द्रजीत सरोज उत्तर प्रदेश के वही नेता हैं जो लम्बे समय तक बसपा में रहे हैं। बसपा में रहकर इन्द्रजीत सरोज उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। वायरल वीडियो पर कमेंट करने वाले यूजर्स लिख रहे हैं कि इसी नीली टोपी के कारण मलाई खाई और अब झटके से नीली टोपी हटाई। वायरल वीडियो पर कई यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि आखिर सपा नेता ने PDA की रैली में नीली टोपी क्यों हटाई। Viral Video
सपा नेता इंद्रजीत सरोज के वायरल वीडियो को देखने से पता चलता है कि नीली टोपी हटाने का यह प्रकरण डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सपा की तरफ से आयोजित PDA रैली में हुआ है। इस रैली का आयोजन उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में मंझनपुर में किया गया था। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सपा की तरफ से पीडीए (PDA) रैली का आयोजन किया गया था। इस रैली में आयोजकों ने इन्द्रजीत सरोज तथा उनके सांसद बेटे पुष्पेन्द्र सरोज को जय भीम लिखी हुई नीली टोपी पहनाई थी। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इन्द्रजीत सरोज ने अपनी तथा अपने सांसद बेटे की नीली टोपी को हटाकर अलग कर दिया। इस वायरल वीडियो पर राजनीतिक हलकों में खूब हंगामा हो रहा है। यहां नीचे आप भी देख सकते हैं वायरल वीडियो (लिंक)। Viral Video
विज्ञापन