सब इंस्पेक्टर ने युवती से की अभद्रता , बेरहमी से पीटा , सपा सरकार ने वीडियो शेयर कर कहा - देखिये योगी सरकार की पुलिस की बर्बरता
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
26 Dec 2022 11:31 PM
कानपुर : एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कानपुर में एक पुलिस अधिकारी सब इंस्पेक्टर हवालात में एक युवती को बेरहमी से पीटता नज़र आ रहा है
समाजवादी पार्टी के ट्विटर अकाउंट पर वीडियो साझा किया गया है , इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फ़ैल गया है। दो मिनट से अधिक लम्बे इस वीडियो में महिला मदद के लिए चिल्लाती नज़र आ रही है जबकि पुलिस अधिकारी उसको बेरहमी से पीटता नज़र आ रहा है।
वीडियो में साफ़ दिखा रहा है कि पुलिस अधिकारी यह बात जानता है कि उसका वीडियो रिकॉर्ड किया जा रहा है और वह उसमे यह कह रहा है कि आप लोग पुलिस के साथ यह अच्छा नहीं कर रहे हैं। आप जो भी कर रहे हैं वह बहुत गलत है। बाद में समाजवादी पार्टी ने उसकी इस हरकत की घोर निंदा की और उसके खिलाफ जांच की मांग की है।