विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की मर्यादा और पारिवारिक संबंधों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक महिला पर आरोप है कि उसने अपने समधी के साथ मिलकर अपने ही पति को रास्ते से हटा दिया।

UP News : उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की मर्यादा और पारिवारिक संबंधों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक महिला पर आरोप है कि उसने अपने समधी के साथ मिलकर अपने ही पति को रास्ते से हटा दिया। पुलिस का कहना है कि महिला अपने अवैध संबंधों को छिपाना चाहती थी और पति उसके लिए सबसे बड़ी रुकावट बन गया था। चौंकाने वाली बात यह भी रही कि हत्या के बाद पूरा मामला परिवारिक रंजिश की तरफ मोड़ने की कोशिश की गई, लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस की जांच में साजिश की परतें एक-एक कर खुलती चली गईं। UP News
उत्तर प्रदेश के धनारी थाना क्षेत्र के भिरावटी गांव में रहने वाले 40 वर्षीय नरेश कुमार मंगलवार रात अपने खेत पर लहसुन की फसल की रखवाली करने गए थे। अगले दिन सुबह उनका शव खेत में पड़ा मिला। गांव में खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। शुरुआती तौर पर मामला संदिग्ध मौत का लगा, लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियों ने हत्या की आशंका को मजबूत कर दिया। मामले की शुरुआत में मृतक की पत्नी शीला ने पुलिस को बताया कि परिवार में पुराना विवाद चल रहा था और इसी रंजिश के चलते उसके चचेरे देवर इस वारदात के पीछे हो सकते हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस बयान को गंभीरता से लिया, लेकिन पूछताछ के दौरान शीला की बातों में कई विरोधाभास सामने आए। इसी बिंदु से जांच की दिशा बदली और शक घर के भीतर ही गहराने लगा। UP News
संभल पुलिस की पड़ताल में जो कहानी निकलकर आई, उसने सभी को हैरान कर दिया। पुलिस के मुताबिक, शीला के अपने समधी सत्यपाल से नजदीकी संबंध थे। नरेश को इस रिश्ते की जानकारी हो चुकी थी और वह इसका विरोध कर रहा था। यही विरोध उसकी जान का कारण बन गया। आरोप है कि महिला ने अपने समधी के साथ मिलकर पति की हत्या की पूरी योजना बनाई और फिर उसे अंजाम तक पहुंचाया। UP News
पुलिस के अनुसार, वारदात वाली रात शीला पहले की तरह पति के लिए दूध लेकर खेत गई थी। नरेश ने दूध पिया और वहीं सो गया। इसके बाद शीला वापस घर लौटी, लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। आरोप है कि उसने फोन कर अपने समधी सत्यपाल को बुलाया और फिर दोनों दोबारा खेत पहुंचे। उस समय नरेश गहरी नींद में था। पुलिस का कहना है कि दोनों ने मिलकर उसी के गमछे से उसका गला घोंट दिया और हत्या को अंजाम दे दिया। जांच में यह भी सामने आया कि वारदात के बाद सत्यपाल मौके से निकल गया, जबकि शीला घर लौटकर ऐसे सो गई जैसे कुछ हुआ ही न हो। पुलिस मान रही है कि यह सब पहले से सोची-समझी योजना का हिस्सा था, ताकि किसी को उस पर शक न हो और जांच परिवार के दूसरे लोगों की तरफ मुड़ जाए। UP News
उत्तर प्रदेश के इस सनसनीखेज मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट बेहद अहम साबित हुई। रिपोर्ट में साफ हुआ कि नरेश की मौत दम घुटने से हुई है। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, कॉल डिटेल और पूछताछ के आधार पर महिला से दोबारा सख्ती से सवाल किए। आखिरकार वह टूट गई और पुलिस के सामने कथित साजिश का खुलासा हो गया। बाद में पुलिस ने आरोपी समधी सत्यपाल को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया गमछा और वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली गई है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं पर जांच पूरी कर ली गई है और अब मजबूत साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। UP News
विज्ञापन