विज्ञापन
Agra Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो अक्सर चर्चा में रहते हैं। वायरल वीडियो के मामले में यह धारणा है कि अक्सर वें ही वीडियो वायरल होते हैं जिन वीडियो में कुछ आपत्तिजनक अथवा सनसनीखेज दिखाया जाता है।

Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो अक्सर चर्चा में रहते हैं। वायरल वीडियो के मामले में यह धारणा है कि अक्सर वें ही वीडियो वायरल होते हैं जिन वीडियो में कुछ आपत्तिजनक अथवा सनसनीखेज दिखाया जाता है। आगरा के बूढ़े फौजी संतोष गोयल (Santosh Goyal) के मामले में वायरल वीडियो का एक नया पहलू सामने आया है। फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाले 80 वर्षीय वृद्ध संतोष गोयल का वीडियो वायरल होने के परिणाम बेहद सकारात्मक रहे हैं। वायरल वीडियो के कारण संतोष गोयल ( Santosh Goyal) का पूरा जीवन ही बदल गया है। Viral Video
यह मामला उत्तर प्रदेश के आगरा से जुड़ा हुआ है। उत्तर प्रदेश के आगरा में रहने वाले 80 वर्षीय संतोष गोयल गुमनामी की दर्द भरी जिंदगी व्यतीत कर रहे थे। उत्तर प्रदेश के GST विभाग में तैनात एडिशनल कमिश्नर अजय मिश्रा ने संतोष गोयल का एक वीडियो रिकार्ड करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। फिर क्या था देखते ही देखते संतोष गोयल के द्वारा बोली जा रही फर्राटेदार अंग्रेजी के कारण वीडियो वायरल होने के बाद से संतोष गोयल के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव आ गया है। समाचार पर आगे बढऩे से पहले यहां आप भी उस वायरल वीडियो को देख सकते हैं। Viral Video
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के आगरा का नगला पदी कालोनी में रहने वाले बुजुर्ग संतोष गोयल दीन-हीन अवस्था में रह रहे थे। संतोष गोयल को अपनी आँखों से कुछ भी दिखाई नहीं देता है। दीन-हीन व्यवस्था के बावजूद संतोष गोयल गोयल फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते हैं। उत्तर प्रदेश के GST विभाग के एडिशनल कमिश्नर अजय मिश्रा ने फटाफट अंग्रेजी बोलते हुए संतोष गोयल का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वह वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो में संतोष गोयल ने अपने जीवन का बड़ा राज खोला है। वायरल वीडियो में संतोष गोयल ने दावा किया है कि उन्होंने 1971 में अंग्रेजी में PHD की थी और पुणे स्थित नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) में पढ़ाया था। उनका कहना है कि वे आर्मी एजुकेशन कोर में शिक्षक रहे और उनके पढ़ाए हुए छात्र आज भारतीय सेना में बड़े पदों पर कार्यरत हैं जो लेफ्टिनेंट से लेकर जनरल तक रहकर देश सेवा कर रहे हैं। उनकी जिंदगी ने उस समय करवट ली जब उनकी आंखों की रोशनी चली गई। संतोष के मुताबिक इसी वजह से उन्हें नौकरी से हटा दिया गया। वे कहते हैं कि अगर उनकी 15 साल की सेवा पूरी हो जाती, तो आज उन्हें सम्मानजनक पेंशन मिल रही होती। वर्तमान में हालात ये हैं कि संतोष गोयल को दिखाई नहीं देता, दांत भी नहीं हैं, और वे ठीक से खाना तक नहीं खा पाते। पेट भरने के लिए वे पास के मिष्ठान भंडार से मिलने वाले भोग (ढोकला और लड्डू) पर निर्भर हैं। Viral Video
इस वायरल वीडियो के कारण उत्तर प्रदेश के आगरा में रह रहे संतोष गोयल चर्चा का विषय बन गए हैं। मीडिया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उनकी कहानी जानने के लिए पहुंच रहे हैं। इन सबके बीच भारतीय सेना भी हरकत में आई। रविवार को सेना के जवान संतोष गोयल के पास पहुंचे और उन्हें अपने साथ कमांड हॉस्पिटल ले गए। बताया जा रहा है कि वहां उनकी आंखों का इलाज कराया जा रहा है, साथ ही उनके दावों की भी जांच की जा रही है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि वायरल वीडियो वाले संतोष गोयल की कहानी कितनी सच्ची है। क्या वे सच में NDA के शिक्षक रहे हैं, या फिर यह एक अधूरी कहानी है जिसके पीछे अब सच सामने आना बाकी है। लेकिन एक बात तय है कि इस वायरल वीडियो ने एक बुजुर्ग की जिंदगी को फिर से चर्चा में ला दिया है और अब उनके भविष्य को लेकर उम्मीद की एक नई किरण दिखाई दे रही है। यह उम्मीद की किरण वायरल वीडियो के कारण आई है। Viral Video
विज्ञापन
विज्ञापन