SARKARI SCHOOL: छह साल में सरकारी स्कूलों में 60 लाख नए छ़ात्रों का प्रवेश:योगी
SARKARI SCHOOL
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 02:52 PM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 02:52 PM
SARKARI SCHOOL: लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शिक्षा परिषद के विद्यालयों की बेहतरी के लिए 'ऑपरेशन कायाकल्प' की सराहना करते हुए कहा इसके जरिये स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाई गईं, पाठ्यक्रम बेहतर हुआ, जिसका नतीजा है कि बीते पौने छह साल में 60 लाख से ज्यादा नए बच्चों ने परिषद के विद्यालयों में दाखिला लिया है।
SARKARI SCHOOL
उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के पहले विद्यार्थी विद्यालयों में बच्चे नंगे पैर, बिना शर्ट के आने को मजबूर थे, आज विधिवत गणवेश पहन कर बस्ते में कॉपी-किताब लेकर स्कूल आते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि 'निपुण भारत मिशन' जैसे अभिनव प्रयासों से प्रदेश के शैक्षिक परिदृश्य में और बदलाव की मुहिम को तेज होगी।
एक सरकारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वार्षिक संवाद कार्यक्रम 'परीक्षा पर चर्चा' से पहले स्कूली बच्चों से संवाद कर रहे थे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से प्रदेश के सभी जनपदों में स्कूली बच्चों को जोड़ने की व्यवस्था की गई थी। इसी क्रम में लखनऊ स्थित कैप्टन मनोज कुमार पांडेय उप्र सैनिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के साथ मुख्यमंत्री मौजूद रहें।
इस दौरान 10वीं-12वीं की परीक्षा देने जा रहे बच्चों के अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना यह अच्छी बात है, लेकिन किसी बच्चे को इसके लिए बाध्य नहीं करना चाहिए, क्योंकि जिस बच्चे की जितनी शारीरिक व बौद्धिक विकास की क्षमता होगी, वह उसका परिणाम दे देगा।
उन्होंने कहा कि अच्छे अंक के लिए बच्चों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हो, न कि उन पर दबाव बनाया जाए। यह घातक है। अक्सर, दबाव से उपजे तनाव के कारण बच्चे परीक्षा के दौरान अपना सामान्य प्रदर्शन भी नहीं कर पाते। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 2021-22 में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को सम्मानित भी किया। विभिन्न माध्यमिक बोर्डों के होनहार विद्यार्थियों को एक लाख रूपयें की धनराशि, टैबलेट, प्रशस्ति पत्र और प्रधानमंत्री मोदी लिखित पुस्तक 'एक्जाम वॉरियर' देकर सम्मानित किया गया।
मेधावियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिन 1698 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जा रहा है, इनमें से 825 बालक और 873 बालिकाएं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है और स्नातक तक कि शिक्षा निःशुल्क है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमङ्गला योजना’ के माध्यम से बालिका के जन्म से आत्मनिर्भर होने तक विशेष ध्यान दिया जा रहा है।