किसान आंदोलन के चलते छावनी में तब्दील हुए दिल्ली बॉर्डर, लागू हुई धारा 144
दिल्ली में लगी धारा 144
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 12:36 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 12:36 PM
Kisan Andolan : किसानों के दिन पर दिन बढ़ते आंदोलन को देखते हुए देश की राजधानी दिल्ली की सभी सीमाओं को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही किसानों की दिल्ली में एंट्री पर पूरी तरह से रोक लगाने की तैयारी चल रही है। जिसके लिए सीमा पर भारी पुलिसबल तैनात है। वहीं दूसरी तरफ किसानों के आंदोलन को देखते हुए पूरी दिल्ली में 12 मार्च तक धारा 144 लगा दिया गया है। धारा 144 लगाने का मकसद किसी भी जगह पर लोगों की भीड़ को जमा होने से रोकना है।
छावनी में बदले बॉर्डर
वहीं इसी बीच किसान मार्च को देखते हुए दिल्ली के ज्यादातर बॉर्डर पर सुरक्षा के इंतजाम कर लिया गए है। इसी कड़ी में गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर सड़कों को बंद कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ टिकरी बॉर्डर पर भी बैरिकेड्स लगा दिए हैं। राजधानी दिल्ली के सभी बॉर्डर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
दिल्ली यूपी बॉर्डर पर बड़ी सुरक्षा
किसान संगठनों के मंगलवार को दिल्ली जाने से पहले दिल्ली यूपी बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रविवार रात से यूपी गेट गाजीपुर लेन को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया। इससे दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी परेशानी हुई। सोमवार (12 फरवरी) सुबह दिल्ली जाने वाले लोगों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ सकती है। लोगों को इस बीच लंबे-लंबे जाम का सामना करना पड़ रहा है।
सभी बॉर्डर पॉइंट पर भी तैयारी तेज
यूपी गेट - गाजीपुर लेन पर लोहे की बैरिकेडिंग लगाकर दिल्ली जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया। इससे वाहन चालक एनएच 9 से यूपी गेट फ्लाईओवर के नीचे से दिल्ली नहीं जा सके। कई वाहन चालक दिल्ली से आने वाले रास्ते से होकर गाजीपुर मंडी की तरफ निकले। इस दौरान वाहनों की कतार लग गई। इसके साथ ही कौशांबी-आंनद विहार बॉर्डर पर भी बैरिकेड रख दिए गए। इस पॉइंट पर वाहन चालक एक लेन से होकर दिल्ली पहुंचे जबकि कौशांबी की इंटरनल रोड़ पर कंटेनर रखकर उसे बंद कर दिया गया। सोमवार सुबह दिल्ली जाने वाले लोगों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में वाहन चालक यातायात संचालन को देखकर ही दिल्ली जाने के लिए घर से निकलें या फिर मेट्रो रेल का प्रयोग करें।
Kisan Andolan