नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अक्तूबर में कई और शहरों के लिए उड़ानें शुरू करने की तैयारी है, विमानन कंपनियां इसके लिए विमानों का शेड्यूल सितंबर के आखिरी सप्ताह तक जारी कर सकती हैं

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अक्तूबर में कई और शहरों के लिए उड़ानें शुरू करने की तैयारी है। विमानन कंपनियां इसके लिए विमानों का शेड्यूल सितंबर के आखिरी सप्ताह तक जारी कर सकती हैं। नोएडा एयरपोर्ट से 15 जून से घरेलू उड़ानें शुरू हुईं थी । अभी सिर्फ दो अकासा और इंडिगो एयरलाइन ही यहां से विमान सेवा दे रही हैं। शुरुआती चरण में 17 शहरों के लिए उड़ानें शुरू हुईं, लेकिन कंपनियों को यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए चंडीगढ़, बंगलुरु और नवीं मुंबई की उड़ानों को बंद करनी पड़ी। हालांकि, अब नवी मुंबई के लिए एक अक्तूबर से अकासा की उड़ान दोबारा शुरू होने जा रही है। इसके अलावा दोनों ही एयरलाइंस कुछ अन्य नए शहरों के लिए भी उड़ानें शुरू कर सकती हैं।
एयरलाइंस कंपनियां सितंबर के अंतिम सप्ताह तक विंटर शेड्यूल जारी करने वाली हैं। इस शेड्यूल में यात्रियों को नए शहरों के लिए उड़ानों की सौगात देने की तैयारी चल रही है। हालांकि बीते कुछ दिनों में एयरपोर्ट से कई उड़ानों को बंद किया गया है, लेकिन इसकी भरपाई आने वाले महीनों में हो जाएगी
अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की प्रक्रिया शुरू एयरपोर्ट से साल के अंत तक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट भी शुरू हो सकती है। इसके लिए एयरपोर्ट पर सुरक्षा परखने के लिए अकासा में आवेदन किया गया है। अकासा की टीम अगले महीने पहुंचकर जांच कर सकती है।
विज्ञापन