विज्ञापन
UP News : महिला को शादी के बाद से ही घर में कुछ अटपटा लगने लगा। बाहर से युवक-युवतियां आते थे। जब सास से पूछा तो उसने कहा कि ये लोग रिश्तेदार है।

UP News : आगरा में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। एक महिला ने पति से शादी की फोटो देखने के लिए पैन ड्राइव मांगा था। पति ने गलती से दूसरा पैन ड्राइव दे दिया जिसे देखते ही महिला के होश उड़ गए। पैन ड्राइव में उसके पति के कई ल़ड़कियों के साथ अश्लील फोटो और वीडियो मिले।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने यह बात अपने मामा को बताई जिसने पुलिस में मामला दर्ज कराया। महिला के माता-पिता का देहांत हो गया था। मामा ने फरवरी 2025 में भांजी की शादी की। महिला की ससुराल आगरा के सदर क्षेत्र में है।
महिला को ससुराल लगता था अटपटा
आरोप है कि महिला को शादी के बाद से ही घर में कुछ अटपटा लगने लगा। बाहर से युवक-युवतियां आते थे। जब सास से पूछा तो उसने कहा कि ये लोग रिश्तेदार है। एक दिन महिला ने अपने पति से पैन ड्राइव मांगा और सारा भेद खुल गया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने ये बात अपने मामा को बताई जो ससुराल पहुंच गए और अपना विरोध दर्ज कराया। ससुराल वालों ने कथित तौर पर मारपीट की और मामा-भांजी को घर से निकाल दिया।
पुलिस के मुताबिक दर्द मुकदमे में दहेज उत्पीड़न के आरोप नहीं है। हालांकि जो आरोप है बेहद गंभीर है। सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। सबूत जुटाए जा रहे हैं जिसमें पैनड्राइव भी शामिल। UP News
विज्ञापन