तिलहर क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय के पास स्थित बीएसएनएल टावर पर चढ़ा युवक करीब 16 घंटे तक नीचे नहीं उतरा। युवक का कहना है कि मोबाइल चोरी होने की शिकायत पर उसे न्याय नहीं मिला, जिसके बाद उसका पुलिस व्यवस्था से भरोसा उठ गया।

UP News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक युवक ने पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर ऐसा कदम उठा लिया, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। तिलहर क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय के पास स्थित बीएसएनएल टावर पर चढ़ा युवक करीब 16 घंटे बाद भी नीचे नहीं उतरा। युवक का कहना है कि मोबाइल चोरी होने की शिकायत पर उसे न्याय नहीं मिला, इसलिए अब वह पुलिस अधिकारियों से बात नहीं करना चाहता। उसकी मांग है कि उसकी बातचीत सेना या रॉ के अधिकारियों से कराई जाए। UP News
यह भी पढ़े :प्रेमिका से मिलने गया था आखिरी बार, लौट नहीं सका युवक, हत्या से हड़कंप
जानकारी के मुताबिक, टावर पर चढ़े युवक की पहचान मीरानपुर कटरा निवासी आकाश यादव के रूप में हुई है। युवक ने बताया कि वह हरियाणा के झज्जर जिले में काम करता था। उसका आरोप है कि वहां उसका मोबाइल चोरी हो गया था और उसे मेहनत की मजदूरी भी नहीं दी गई। युवक का कहना है कि उसने इस मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया, जिसके बाद उसका पुलिस व्यवस्था से भरोसा उठ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने उसे समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा। मौके पर मौजूद अधिकारियों के अनुसार, आकाश पुलिसकर्मियों से बातचीत करने से इनकार कर रहा है। वह लगातार सेना के अधिकारियों से बात कराने की मांग कर रहा है। उसका कहना है कि वह हरियाणा पुलिस की कार्यप्रणाली से परेशान है और अब केवल सेना के अधिकारियों के सामने अपनी बात रखना चाहता है। UP News
इस भी पढ़े : दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार पति काट रहा पुलिस के चक्कर
युवक को नीचे उतारने के लिए तिलहर कोतवाली प्रभारी प्रिंस शर्मा मौके पर पहुंचे और काफी देर तक उससे बातचीत की। इसके बाद सीओ इशिका सिंह और एसडीएम जीत सिंह राय ने भी फोन के माध्यम से करीब एक घंटे तक युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह टावर से नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं हुआ। युवक की पहचान और परिवार से संपर्क के लिए मीरानपुर कटरा थाना प्रभारी अवधेश सेंगर को भी मौके पर बुलाया गया। प्रशासन लगातार युवक से बातचीत कर उसे सुरक्षित नीचे लाने की कोशिश कर रहा है। बताया जा रहा है कि युवक गुरुवार रात से टावर पर चढ़ा हुआ है। लगातार बारिश होने के बावजूद वह नीचे नहीं उतरा। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि युवक की सुरक्षा सबसे प्राथमिकता है। उसे किसी तरह का नुकसान न पहुंचे, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं पुलिस युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच कर रही है। UP News!
विज्ञापन