विज्ञापन
वाराणसी स्थित ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गो-संरक्षण और गो-तस्करी रोकने के उद्देश्य से एक नई डिजिटल पहल की घोषणा की है।

UP News : वाराणसी स्थित ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गो-संरक्षण और गो-तस्करी रोकने के उद्देश्य से एक नई डिजिटल पहल की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि जल्द ही गो-एलएक्स नाम का एक आॅनलाइन प्लेटफॉर्म लॉन्च किया जाएगा, जो ओएलएक्स की तर्ज पर काम करेगा। इस प्लेटफॉर्म के जरिए हिंदू परिवार अपनी गायों को बेच और खरीद सकेंगे, और शंकराचार्य स्वयं भी गायों की खरीद में भागीदारी करेंगे।
UP News
शंकराचार्य के अनुसार यह एक डिजिटल पोर्टल होगा, जहां:
* गाय खरीदने और बेचने की सुविधा मिलेगी
* हिंदू परिवार सीधे एक-दूसरे से लेन-देन कर सकेंगे
* प्लेटफॉर्म पर कोई कमीशन या शुल्क नहीं लिया जाएगा
* गो-संरक्षण को मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है
UP News
अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि कुछ कट्टर विचारधारा वाले लोगों द्वारा यह गलत धारणा फैलाई जा रही है कि मुसलमानों द्वारा गाय न खरीदने से हिंदू व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने इसे झूठा नैरेटिव बताते हुए कहा कि ऐसी बातों का कोई आधार नहीं है और यह समाज में भ्रम फैलाने का प्रयास है। शंकराचार्य ने स्पष्ट किया कि कोई भी हिंदू गाय को कसाई के हाथों बेचने का इरादा नहीं रखता। गाय को तभी बेचा जाता है जब उसका संरक्षण सुनिश्चित हो। हिंदू समाज में गाय को लेकर भावनात्मक और धार्मिक जुड़ाव है
UP News
विज्ञापन