विज्ञापन
एक साधारण सा मोची (जूते रिपेयर करने वाला) और उसके खाते में 80 करोड़ रुपए। है ना बेहद चौंकाने वाला मामला। इस बेहद चौंकाने वाले मामले का खुलासा उत्तर प्रदेश पुलिस की एक जांच में हुआ है। उत्तर प्रदेश की पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।

UP News : एक साधारण सा मोची (जूते रिपेयर करने वाला) और उसके खाते में 80 करोड़ रुपए। है ना बेहद चौंकाने वाला मामला। इस बेहद चौंकाने वाले मामले का खुलासा उत्तर प्रदेश पुलिस की एक जांच में हुआ है। उत्तर प्रदेश की पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इसी दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा भी हुआ है कि एक मोची के खाते में 80 करोड़ रुपए से भी अधिक का टर्नओवर हुआ है। UP News
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के कानपुर में रहने वाले दवा कारोबारी अमित राठौर ने उत्तर प्रदेश पुलिस से एक शिकायत की थी। इस शिकायत में बताया गया था कि कुछ लोगों ने उसे इंवेस्टमेंट करके मोटी कमाई करने का लालच दिया था। इसी लालच में पडक़र जब उसने इंवेस्टमेंट किया तो उसके 13 लाख रुपए ठग लिए गए। इस शिकायत के आधार पर उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम ने लम्बी जांच पड़ताल करके रविवार को साइबर ठगी के एक गिरोह को पकड़ा। इस दौरान पता चला कि साइबर ठगी करने वालों ने एक मोची के बैंक खाते के द्वारा पूरे 80 करोड़ रुपए का टर्नओवर कर डाला है। मोची के बैंक खाते में 80 करोड़ रुपए के टर्नओवर को देखकर उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारी भी हैरान रह गए। जिस मोची के खाते में 80 करोड़ रुपए थे उस मोची का नाम अजय है। उसका बैंक खाता दिल्ली के अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक में था। उत्तर प्रदेश पुलिस ने बताया कि अजय मोची के खाते से साइबर ठगी के 656 मामले जुड़े हुए हैं। UP News
उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मामले में दो साइबर ठगों को पकड़ा है। पकड़े गए साइबर ठगों के नाम गुलशन तथा करण हैं। गुलशन पेशे से एक इलेक्ट्रिीशियन है तथा करण ऑटो पाटर््स का काम करता है। ये दोनों मिलकर साइबर ठगी का धंधा चला रहे थे। इन्हीं दोनों ने अजय नाम के मोची के बैंक खाते को किराए पर ले रखा था। उन दोनों ने इस प्रकार के कुछ और बैंक खाताधारकों से भी सांठगांठ कर रखी थी। उत्तर प्रदेश पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। UP News
विज्ञापन