उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले से एक 10 वर्षीय बच्चे के साथ कथित क्रूरता का मामला सामने आया है। भिनगा कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने अपने बेटे के साथ गंभीर मारपीट और अमानवीय व्यवहार किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

UP News : उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले से एक 10 वर्षीय बच्चे के साथ कथित क्रूरता का मामला सामने आया है। भिनगा कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने अपने बेटे के साथ गंभीर मारपीट और अमानवीय व्यवहार किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। UP News
पीड़ित बच्चे की मां के अनुसार, आरोपी अतहर पुत्र अनवर ने उसके 10 वर्षीय बेटे पर चोरी का संदेह जताया और उसे अपनी दुकान पर ले गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वहां बच्चे के साथ मारपीट की गई, गाली-गलौज की गई और उसे जान से मारने की धमकी दी गई। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने बच्चे के साथ गंभीर शारीरिक अत्याचार किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। UP News
परिजनों के मुताबिक, बच्चा किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंचा और रोते हुए पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार उसे लेकर भिनगा कोतवाली पहुंचा और आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और मेडिकल परीक्षण सहित सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस का कहना है कि यदि जांच में लगाए गए आरोप सही साबित होते हैं तो आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के साथ-साथ बच्चों की सुरक्षा से जुड़े संबंधित कानूनों के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। UP News
विज्ञापन