श्रावस्ती में राप्ती बैराज के पास करीब 30 वर्षीय युवक ने पत्नी और परिजनों के सामने नहर में छलांग लगा दी। पुलिस और ग्रामीण युवक की तलाश में जुटे हैं।

UP News : उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में रक्षाबंधन के मौके पर रिश्तेदारी से पत्नी और अन्य परिजनों के साथ घर लौट रहे करीब 30 वर्षीय युवक ने मल्हीपुर थाना क्षेत्र में राप्ती बैराज के पास नहर में अचानक छलांग लगा दी। युवक के नहर में कूदते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से युवक की तलाश की जा रही है। UP News :
बताया जा रहा है कि सिरसिया थाना क्षेत्र के पिपरहवा गांव निवासी युवक अपनी पत्नी, बहनोई और साली के साथ लक्ष्मणपुर कोठी स्थित रिश्तेदारी से घर लौट रहा था। रास्ते में राप्ती बैराज से सिरसिया जाने वाली नहर के पास पहुंचते ही युवक ने अचानक नहर में छलांग लगा दी। परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही युवक पानी में डूब गया। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग वहां एकत्र हो गए और युवक की तलाश में जुट गए।UP News :
घटना की जानकारी मिलने पर मल्हीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों व प्रत्यक्षदर्शियों से घटना की जानकारी ली। पुलिस की मौजूदगी में युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार युवक ने नहर में छलांग क्यों लगाई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन