सीतापुर में जिला प्रशासन ने शनिवार को कांग्रेस कार्यालय खाली कराकर भवन पर ताला लगा दिया। पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई के बाद जिले की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में शनिवार सुबह जिला प्रशासन ने कांग्रेस कार्यालय को खाली कराकर अपने कब्जे में ले लिया। घंटाघर के पास स्थित कांग्रेस कार्यालय पर तहसील प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ पहुंची और कार्यालय खाली कराने की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद भवन पर ताला लगा दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद जिले की सियासत गरमा गई है। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन की ओर से कांग्रेस पार्टी को पहले ही कार्यालय खाली करने का नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से मामले को लेकर हाईकोर्ट का रुख किया गया था। हालांकि, तत्काल राहत नहीं मिलने के बाद शनिवार को प्रशासन ने कार्यालय खाली कराने की कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान एसडीएम सदर, तहसीलदार समेत तहसील प्रशासन के अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। प्रशासनिक टीम ने कार्यालय में मौजूद सामान को बाहर कराया। इसके बाद भवन को अपने कब्जे में लेकर ताला लगा दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी, ताकि कार्रवाई के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने।UP News
कांग्रेस कार्यालय को खाली कराने के प्रशासनिक आदेश के बाद पार्टी की ओर से हाईकोर्ट में राहत की मांग की गई थी। हालांकि, तत्काल राहत नहीं मिलने के बाद प्रशासन ने पूर्व में जारी नोटिस और आदेश के अनुपालन में कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। हालांकि, प्रशासन की ओर से इसे पूर्व में जारी नोटिस और आदेश के तहत की गई कार्रवाई बताया गया है। UP News
गौरतलब है कि इससे पहले सीतापुर में समाजवादी पार्टी के कार्यालय को भी खाली कराने की कार्रवाई की जा चुकी है। अब कांग्रेस कार्यालय खाली कराए जाने के बाद जिले में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। फिलहाल कांग्रेस कार्यालय पर ताला लगने के बाद स्थानीय राजनीति में इस मुद्दे को लेकर हलचल बढ़ गई है।UP News
विज्ञापन