उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में समाज कल्याण विभाग के सरकारी आवासीय विद्यालय के हॉस्टल से नाबालिग छात्र के साथ कथित ज्यादती का मामला सामने आया है। छठी कक्षा में पढ़ने वाले 11 वर्षीय छात्र ने आठवीं कक्षा के पांच छात्रों पर उसके साथ जबरन गलत काम करने का आरोप लगाया है।

UP News : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में समाज कल्याण विभाग के सरकारी आवासीय विद्यालय के हॉस्टल से नाबालिग छात्र के साथ कथित ज्यादती का मामला सामने आया है। छठी कक्षा में पढ़ने वाले 11 वर्षीय छात्र ने आठवीं कक्षा के पांच छात्रों पर उसके साथ जबरन गलत काम करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद बच्चा इतना डर गया कि उसने फोन कर अपने पिता से उसे तत्काल घर ले जाने की गुहार लगाई। मामले की जानकारी मिलने के बाद पिता ने बच्चे को विद्यालय से घर लाया और उसकी आपबीती सुनी। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर पूरे मामले की जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। UP News
संदना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार ने अप्रैल 2026 में अपने 11 वर्षीय बेटे का सदरपुर स्थित सरकारी आवासीय विद्यालय में दाखिला कराया था। 13 अप्रैल से बच्चा हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। परिवार को उम्मीद थी कि आवासीय स्कूल में उसे पढ़ाई के साथ सुरक्षित माहौल भी मिलेगा। बताया गया कि 11 अगस्त को बच्चे ने अचानक अपने पिता को फोन किया। उसने कहा कि वह अब विद्यालय में नहीं रहना चाहता और उसे घर ले जाएं। बच्चे की आवाज में घबराहट महसूस होने पर पिता अगले दिन 12 अगस्त को विद्यालय पहुंचे।
पिता के सामने पहुंचते ही बच्चा रोने लगा। उसने आरोप लगाया कि आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले पांच छात्रों ने उसके साथ जबरन गलत काम किया। पिता के मुताबिक, घटना के बाद से बच्चा काफी डरा हुआ है और उसकी मानसिक स्थिति भी प्रभावित हुई है। UP News
बच्चे के पिता का आरोप है कि उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को मामले की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन उनकी शिकायत पर तत्काल कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल को पत्र देकर पूरे मामले की जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सदरपुर थानाध्यक्ष आशुतोष मिश्र ने बताया कि पुलिस को अभी इस मामले की जानकारी नहीं है और न ही कोई प्रार्थनापत्र प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। UP News
विज्ञापन