Advertisement
Advertisement

फतेहपुर के किशनपुर कस्बे के वार्ड 8 और 7 की ईवीएम की बैटरी खत्म हो गई है। इससे मतदान प्रभावित हो गया है। 20 मिनट से मतदान बाधित है।
वहीं लखनऊ में वोट डालने के बाद मायावती ने कहा, "मैंने मतदान कर दिया है...मैं सभी मतदाताओं से अपील करती हूं कि मतदान जरूर करें...मैं सभी राजनीतिक दलों से कहना चाहती हूं कि उनको जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देनी चाहिए।"
उत्तर प्रदेश के नोएडा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक तथा प्रदेश भाजपा में उपाध्यक्ष पकंज सिंह ने लखनऊ में वोट डाला, वोट डालने के बाद पकंज सिंह ने कहा कि मेरा सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि वे रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें। जितना अधिक मतदान होगा, उतना ही मजबूत हमारा लोकतंत्र होगा। अपने युवा वोटर्स और नारीशक्ति से मेरा आग्रह है कि वोट डालने के लिए वे बढ़-चढ़कर आगे आएं। आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित भारत के निर्माण के लिए मतदान अवश्य करें।