उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के बीसलपुर में अलग-अलग सड़क हादसों में 25 वर्षीय दो युवकों की मौत हो गई। दोनों की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसों के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा है और पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है। पढ़े पूरी खबर।

UP News:उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के बीसलपुर क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों की उम्र 25 वर्ष बताई गई है। एक युवक साइकिल से घर लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जबकि दूसरा रामलीला मेला देखकर बाइक से गांव लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। दोनों युवकों की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इन घटनाओं के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। UP News
पहला हादसा बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के बीसलपुर-बेनीपुर मार्ग पर अमरई करोड़ मोड़ के पास हुआ। गजरौला गांव निवासी 25 वर्षीय ताराचंद साइकिल पर फेरी लगाकर गुब्बारे बेचते थे। वह काम खत्म करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायल ताराचंद को बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। UP News
दूसरा हादसा बीसलपुर-बरेली हाईवे पर सपा कार्यालय के पास हुआ। मोहम्मदपुर भजा गांव निवासी 25 वर्षीय अभिषेक कुमार बीसलपुर में रामलीला मेला देखकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायल अभिषेक को बीसलपुर सीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। UP News
अभिषेक की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। बताया गया है कि वह परिवार का इकलौता भाई था। उसकी मां सुनीता देवी और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत से लोगों में भी शोक का माहौल है। UP News
बीसलपुर क्षेत्र में हुए दोनों सड़क हादसों के मामलों में कोतवाली पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। पहले हादसे में टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन के संबंध में आगे की कार्रवाई की जानी है। वहीं, दूसरे हादसे में बाइक फिसलने से घायल हुए अभिषेक की उपचार के दौरान मौत हुई। दोनों घटनाओं ने दो परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया है। UP News
विज्ञापन