UP News : किराएदार ने चीख पुकार सुनी तो पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा माता-पिता घायल अवस्था में फर्श पर पड़े थे।

UP News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में इंसानी रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दो बेटों ने जरा सी बात पर मां और पिता की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामला क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र का है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक के मुताबिक दोनों भाईयों के बीच सोमवार रात करीब 11 बजे झगड़ा हुआ। माता-पिता ने उन्हें डांट लगाई तो भड़क गए। गुस्से में माता-पिता को लात-घूसों से पीटा, फिर डंडे से ताबड़तोड़ वार करके अधमरा कर दिया। किराएदार ने चीख पुकार सुनी तो पुलिस को फोन कर दिया।
पुलिस मौके जब मौके पर पहुंची तो देखा कि गंगाशरण और विमलेश जमीन पर पड़े थे। सिर और हाथ पर चोटें थीं। खून बह रहा था। दोनों बेटे उनके पास ही खड़े थे। पुलिस घायल गंगाशरण और विमलेश को अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
गंगाशरण (55) और उनकी पत्नी विमलेश (50) वीर नगर मोहल्ले में 2 मंजिला मकान में रहते थे। गंगाशरण डेयरी चलाते थे। उनके 4 बच्चे- दो बेटे और दो बेटियां हैं। चारों की शादी हो चुकी है। घर की पहली मंजिल में किराएदार रहते थे। वह परिवार सहित ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गंगाशरण के दोनों बेटे ललित (27) और दीपक (25) शराब के आदि थे और कोई काम नहीं करते थे। दोनों की पत्नियां उन्हें छोड़ मायके चली गई हैं। आरोप है कि दोनों अपनी-अपनी पत्नियों को शराब के नशे में मारते थे।
आरोपी दोनों बेटों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन