Sonam Wangchuk News: वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है. जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है.'

Sonam Wangchuk News: जंतर-मंतर पर 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को विरोध स्थल से हटाकर अस्पताल ले जाया गया है। वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है. जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।'
दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?
पीटीआई के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने बताया कि जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्योंकि उनके अनशन के 21वें दिन उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।
पुलिस ने एक बयान में कहा, "माननीय हाई कोर्ट के आदेशों और सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए, उन्हें ज़रूरी मेडिकल देखभाल के लिए अस्पताल ले जाया गया है। माननीय हाई कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए जब उन्हें ले जाया जा रहा था, तो प्रदर्शनकारियों ने बाधा डालने की कोशिश की, जिससे थोड़ी अफ़रा-तफ़री मच गई; हालाँकि, पुलिस ने संयम बरता और पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित रूप से पूरा किया।"
आंदोलन खत्म करने की अपील
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से अपना आंदोलन खत्म करने की अपील करते हुए कहा, "हम जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों से अनुरोध करते हैं कि वे जल्द से जल्द शांतिपूर्ण ढंग से वहां से हट जाएं।"
नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) का विरोध प्रदर्शन 20 जून को शुरू हुआ था। शिक्षाविद और जलवायु कार्यकर्ता वांगचुक 28 जून को इस आंदोलन में शामिल हुए एवं तब से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए।
विज्ञापन