सोनभद्र में दशहरा मेला देखने जा रहे ग्रामीणों के साथ दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रेणुकूट-बीजपुर मुख्य मार्ग पर नधिरा जंगल के मोड़ के पास कार और टेंपो की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

UP News : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में रेणुकूट-बीजपुर मुख्य मार्ग पर नधिरा जंगल के मोड़ के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। कार और टेंपो की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। UP News
यह भी पढ़ें : रायबरेली में CDO अंजू लता का औचक निरीक्षण, कई अधिकारी मिले नदारद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, टेंपो में सवार लोग धरती डांड से किरविल में आयोजित विजयादशमी का मेला देखने जा रहे थे। इसी दौरान नधिरा जंगल के मोड़ के पास सामने से आ रही कार से टेंपो की जोरदार भिड़ंत हो गई। बताया गया है कि कार वाराणसी से छत्तीसगढ़ और ओडिशा की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने नधिरा निवासी 12 वर्षीय अंकुश, पुत्र रामकुमार, और 23 वर्षीय राजकुमारी, पत्नी उदय खरवार, को मृत घोषित कर दिया। वहीं, धरती डांड निवासी 25 वर्षीय सुनील गुप्ता की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। UP News
इसे भी पढ़ें : बहराइच में हाईवे पर अज्ञात व्यक्ति की मौत, हाथ पर ‘रामधनी’ नाम से पहचान की कोशिश
दुर्घटना में घायल लोगों को बभनी और म्योरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया। घायलों में 10 वर्षीय लवकुश, दो वर्षीय छोटी, डेढ़ वर्षीय शिवांश, सात वर्षीय पूर्णिमा, पांच वर्षीय आकृति और पांच वर्षीय अयांश समेत कई बच्चे शामिल हैं। दुर्घटना की सूचना मिलने पर बभनी और म्योरपुर थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। UP News
विज्ञापन