SONBHADRA NEWS: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिला की मौत
SONBHADRA NEWS
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 02:05 AM
SONBHADRA NEWS: सोनभद्र (उप्र)। सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज क्षेत्र में बृहस्पतिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक महिला की मृत्यु हो गई तथा उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
SONBHADRA NEWS
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह ने यहां बताया कि रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के नवगांव गांव में दो परिवारों में जमीन को लेकर विवाद था जिस कारण एक पक्ष ने दूसरे पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
सिंह ने बताया कि इस घटना में 55 वर्षीय ज्ञानवती देवी की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि उसका पुत्र संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया । उनके अनुसार संतोष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी हमलावर को बख्शा नहीं जाएगा तथा हालात को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उनके अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी।