सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में दशहरा मेला देखने जा रहे 20 वर्षीय बुद्धि की सड़क हादसे में मौत हो गई। सलखन फॉसिल्स पार्क के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पढ़े पूरी खबर?

UP News:उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में मंगलवार रात सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी मुख्य मार्ग पर सलखन फॉसिल्स पार्क के मुख्य गेट के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। UP News
चिरुई टोला के जमुतिहवां निवासी बुद्धि (20), पुत्र शिव प्रसाद, मंगलवार रात दशहरा मेला देखने के लिए चोपन की ओर जा रहा था। रात करीब नौ बजे जब वह सलखन फॉसिल्स पार्क के मुख्य गेट के पास पहुंचा, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया। UP News
दशहरा मेले के लिए घर से निकले युवक की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के बाद जमुतिहवां गांव में शोक का माहौल है। कम उम्र में युवक की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं। UP News
हादसे की सूचना मिलने पर चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। UP News
विज्ञापन