विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की मुख्य पार्टी समाजवादी पार्टी के भीतर शिवपाल सिंह यादव की मजबूत पकड़ और उनकी लगातार बनी हुई लोकप्रियता एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गई है। संगठन के अंदर समय-समय पर उनके समर्थन में उठती आवाजें अब फिर तेज होती दिख रही हैं।

UP News : उत्तर प्रदेश की मुख्य पार्टी समाजवादी पार्टी के भीतर शिवपाल सिंह यादव की मजबूत पकड़ और उनकी लगातार बनी हुई लोकप्रियता एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गई है। संगठन के अंदर समय-समय पर उनके समर्थन में उठती आवाजें अब फिर तेज होती दिख रही हैं। ताजा मामला सुल्तानपुर से सामने आया है, जहां पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने सार्वजनिक रूप से उन्हें संगठन की कमान सौंपने की मांग कर दी है। UP News
सुल्तानपुर जिले के लम्भुआ क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेंद्र वर्मा बाजीगर ने शिवपाल यादव के समर्थन में खुलकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले ही शिवपाल यादव को पार्टी की कमान सौंप दी जानी चाहिए। नेता के मुताबिक, संगठन को मजबूती देने और समाज के एक बड़े वर्ग को जोड़ने की क्षमता केवल शिवपाल यादव में ही है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में पार्टी का नेतृत्व शिवपाल यादव के हाथों में होना चाहिए, जिससे संगठन को नई दिशा मिल सके। UP News
दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव पहले ही कार्यकर्ताओं को 2027 चुनाव की तैयारियों में जुटने का संदेश दे चुके हैं। उन्होंने हालिया बैठकों में स्पष्ट किया था कि आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि वे युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के अभियान को तेज करें। शिवपाल यादव ने यह भी कहा था कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है और इसी आधार पर पार्टी को आगे बढ़ाया जा सकता है। UP News
विज्ञापन