विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। भाजपा नेताओं के विरोध और औपचारिक शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।

UP News : उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। भाजपा नेताओं के विरोध और औपचारिक शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। एफआईआर में सांसद के साथ उनके अज्ञात समर्थकों को भी शामिल किया गया है। बता दें कि यह पूरा मामला सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हुए सपा के प्रदर्शन से जुड़ा है, जहां प्रदर्शन के दौरान सांसद अजेन्द्र सिंह लोधी ने कथित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया था। UP News
मामले में दर्ज एफआईआर संख्या 0213 मंगलवार तड़के 2:05 बजे कोतवाली में दर्ज की गई है। इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 132, 189(2), 352 और 196(1) लगाई गई है। शिकायत भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सत्येंद्र प्रताप गुप्ता की ओर से दी गई थी। तहरीर के अनुसार, 11 मई को बिजली व्यवस्था और अन्य मुद्दों को लेकर सपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे थे, जहां सांसद अजेंद्र सिंह लोधी और उनके समर्थकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी और धरना-प्रदर्शन के चलते यातायात प्रभावित हुआ और आम लोगों तथा सरकारी कर्मचारियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। UP News
सीएम योगी ने भी की थी कड़ी निंदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पूरे मामले पर सख्त प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति एक सांसद द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी न केवल अशोभनीय और अक्षम्य है, बल्कि यह लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर गंभीर प्रहार है। सीएम योगी ने कहा कि यह बयान राजनीतिक असंयम, वैचारिक दिवालियापन और सार्वजनिक जीवन की गरिमा के प्रति अनादर को दर्शाता है। उन्होंने इसे 145 करोड़ देशवासियों के जनादेश और लोकतांत्रिक व्यवस्था का अपमान करार दिया और कहा कि जनता ऐसे आचरण का उचित जवाब समय आने पर देगी। UP News
समाजवादी पार्टी के सांसद अजेन्द्र सिंह लोधी सोमवार को बिजली कटौती, स्मार्ट मीटर और महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर आयोजित प्रदर्शन में शामिल थे। इसी दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री की खर्चों में कटौती संबंधी अपील को कथित रूप से “राष्ट्र-विरोधी” बताया था। इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा विरोध जताते हुए इसे मर्यादा के खिलाफ बताया है। UP News
इसी दिन सपा कार्यकर्ता राज्यपाल को 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपने के लिए महोबा जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे थे। इस प्रदर्शन का नेतृत्व सांसद अजेन्द्र सिंह लोधी और सपा जिलाध्यक्ष शोभा लाल यादव कर रहे थे। वायरल वीडियो में सांसद को कथित तौर पर प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए देखा जा सकता है, जिसके बाद मामला राजनीतिक रूप से और अधिक गरमा गया है। UP News
विज्ञापन