
उत्तरप्रदेश में मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक, आंवला से नीरज मौर्य, शाहजहांपुर से राजेश कश्यप, हरदोई से ऊषा वर्मा, मिश्रिख से रामपाल राजवंशी, प्रतापगढ़ से एसपी सिंह पटेल, बहराइज से रमेश गौतम, चंदौली से वीरेंद्र सिंह को कैंडिडेट घोषित किया है। दिवगंत नेता बेनी प्रसाद वर्मा की पोती और पूर्व मंत्री राकेश वर्मा की बेटी श्रेया वर्मा को सपा ने गोंडा से लोकसभा उम्मीदवार बनाया है। श्रेया अपने दिवंगत बाबा बेनी प्रसाद वर्मा के जरिए राजनीति में एक अलग पहचान बनाने में लगी हैं। मुलायम के करीबी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत नेता बेनी प्रसाद वर्मा की तीसरी पीढ़ी भी राजनीतिक मैदान में आ चुकी है। Uttar Pradesh News