विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में मसाज पार्लर (स्पा सेंटर) की आड़ में गंदा धंधा चलाने वालों का घिनौना चेहरा सामने आया है। स्पा सेंटर की आड़ में गंदा धंधा चलाने वालों ने एक सीधी साधी विधवा महिला को वैश्या तक बना डाला।

UP News : उत्तर प्रदेश में मसाज पार्लर (स्पा सेंटर) की आड़ में गंदा धंधा चलाने वालों का घिनौना चेहरा सामने आया है। स्पा सेंटर की आड़ में गंदा धंधा चलाने वालों ने एक सीधी साधी विधवा महिला को वैश्या तक बना डाला। यह पूरा मामला जब उत्तर प्रदेश पुलिस के सामने आया तो उत्तर प्रदेश पुलिस भी हैरान रह गई। इस पूरे मामले को महिला सुरक्षा तथा नारी के मान-सम्मान से जोडक़र भी देखा जा रहा है। UP News
यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के भदोही जिले का है। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक विधवा महिला ने आरोप लगाया है कि उसे नौकरी दिलाने के नाम पर स्पा सेंटर में बुलाया गया और फिर जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेलने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीडि़ता मूल रूप से आजमगढ़ की रहने वाली बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला आर्थिक तंगी और पारिवारिक संकट से जूझ रही थी। इसी दौरान उसे भदोही में एक स्पा सेंटर में काम दिलाने का भरोसा दिया गया। महिला को उम्मीद थी कि उसे सम्मानजनक रोजगार मिलेगा, लेकिन वहां पहुंचने के बाद मामला पूरी तरह अलग निकला। महिला का आरोप है कि स्पा सेंटर संचालकों ने उस पर ग्राहकों के साथ गलत काम करने का दबाव बनाया। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौज की गई और बेरहमी से मारपीट की गई। इतना ही नहीं, उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई ताकि वह किसी से शिकायत न कर सके। UP News
मामले के सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। पीडि़ता की शिकायत पर स्पा सेंटर मालिक और अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश के कई शहरों में पिछले कुछ वर्षों से स्पा सेंटरों की आड़ में अवैध गतिविधियों की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। कई मामलों में नौकरी, मॉडलिंग या मसाज थेरेपी के नाम पर महिलाओं को फंसाने और फिर उन्हें देह व्यापार में धकेलने के आरोप लगे हैं। हाल ही में देश के अलग-अलग हिस्सों से मानव तस्करी और सेक्स रैकेट से जुड़े कई मामले सामने आए हैं। UP News
भदोही की यह घटना एक बार फिर महिला सुरक्षा और रोजगार के नाम पर होने वाले शोषण को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। सामाजिक संगठनों का कहना है कि बेरोजगारी और आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाकर महिलाओं को अपराध के दलदल में धकेलने वाले गिरोह सक्रिय हैं, जिन पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है। घटना सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन पर भी कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। लोगों की मांग है कि जिले में चल रहे स्पा सेंटरों की जांच कराई जाए और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। UP News
विज्ञापन