UP News; ग्रेजुएशन से आगे की पढ़ाई करने की इच्छुक उत्तर प्रदेश की बेटियों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार का यह बड़ा फैसला बहुत बड़ा सहयोग करेगा।

UP News; उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला किया है। उत्तर प्रदेश सरकार का दावा है कि सरकार का यह बड़ा फैसला एक क्रांतिकारी फैसला है। उत्तर प्रदेश सरकार का यह बड़ा फैसला प्रदेश की बेटियों की किस्मत बदलने का काम करेगा। उत्तर प्रदेश सरकार का यह बड़ा फैसला प्रदेश की उन बेटियों की किस्मत को बदल देगी जो यातायात के साधन उपलब्ध नहीं होने के कारण उच्च शिक्षा ग्रहण करने से वंचित रह जाती हैं। ग्रेजुएशन से आगे की पढ़ाई करने की इच्छुक उत्तर प्रदेश की बेटियों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार का यह बड़ा फैसला बहुत बड़ा सहयोग करेगा।
क्या है उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला?
मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश सरकार ने छात्राओं के भविष्य को लेकर बड़ा फैसला किया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए प्रदेश की 50 हजार छात्राओं को फ्री स्कूटी देने का निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री, योगेंद्र उपाध्याय ने बताया, शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक उत्तीर्ण करने वाली शीर्ष 5 फीसदी, मेधावी छात्राओं को मेरिट के आधार पर पेट्रोल चालित स्कूटी दी जाएगी। हालांकि इन छात्राओं के परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश की मूल निवासी उन छात्राओं को स्कूटी मिलेगी, जिन्होंने राज्य के सरकारी या निजी विश्वविद्यालयों तथा राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त व स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों से स्नातक की पढ़ाई पूरी की होगी। स्कूटी की खरीद सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जेम) पोर्टल से की जाएगी। स्कूटी के साथ ही पंजीकरण, शुल्क, व्यापक वाहन बीमा, आईएसआई मार्का हेलमेट, 5 लीटर पेट्रोल तथा सभी जरूरी एक्सेसरीज भी शामिल होंगी, ताकि छात्राओं को अतिरिक्त आर्थिक बोझ न उठाना पड़े।
उत्तर प्रदेश की छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत दी जाएगी स्कूटी
उत्तर प्रदेश सरकार छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत स्कूटी देगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना महिला सशक्तीकरण और उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की है। उत्तर प्रदेश सरकार का मानना है कि प्रदेश के ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों की अनेक छात्राओं को कॉलेज और विश्वविद्यालय तक पहुंचने में परिवहन की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई बार यही समस्या पढ़ाई बीच में छोड़ने की वजह भी बन जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 50 हजार छात्राओं को स्कूटी उपलब्ध कराने का फैसला किया है, ताकि वे बिना किसी बाधा के अपनी आगे की पढ़ाई पूरी कर सकें। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि योजना का उद्देश्य केवल वाहन देना नहीं, बल्कि छात्राओं को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और आत्मविश्वासी बनाना भी है। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के अनुसार, सरकार ने इस योजना के लिए कई प्रमुख लक्ष्य तय किए हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण हैं छात्राओं की ड्रॉपआउट दर कम करना, उच्च शिक्षा में छात्राओं का रिटेंशन (Retention) बढ़ाना, कॉलेज और विश्वविद्यालय तक आने-जाने की सुविधा उपलब्ध कराना, छात्राओं की गतिशीलता (Mobility) बढ़ाना, उच्च शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात (GER) बढ़ाना, छात्राओं में आत्मविश्वास और स्वतंत्रता की भावना विकसित करना है।
उत्तर प्रदेश सरकार की इन छात्राओं को मिलेगा स्कूटी योजना का फायदा
उत्तर प्रदेश सरकार ने योजना के लिए स्पष्ट पात्रता तय की है। इसके तहत लक्ष्मीबाई योनजा का लाभ केवल उन्हीं छात्राओं को मिलेगा जो उत्तर प्रदेश की मूल निवासी हों और शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक उत्तीर्ण हों। प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालय, प्राइवेट विश्वविद्यालय या राज्य विश्वविद्यालयों से संबद्ध राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त अथवा स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों से स्नातक की पढ़ाई पूरी की हो। यानी यह योजना सभी छात्राओं के लिए स्वतः लागू नहीं होगी, बल्कि निर्धारित पात्रता पूरी करना जरूरी होगा।
उत्तर प्रदेश की टॉप 5 प्रतिशत छात्राओं को मिलेगी स्कूटी
रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का लाभ सभी छात्राओं को नहीं मिलेगा। इस योजना का फायदा केवल चयनित छात्राओं को मिलेगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने इसके लिए मेरिट आधारित चयन प्रक्रिया तय की है। स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं की टॉप 5 प्रतिशत मेरिट सूची तैयार की जाएगी और उसी के आधार पर पात्र छात्राओं का चयन होगा। यानी जिन छात्राओं का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहेगा, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत सरकार केवल स्कूटी ही नहीं देगी, बल्कि पूरा पैकेज उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें स्कूटी के साथ गाड़ियों का पंजीकरण (Registration), बीमा (Comprehensive Insurance), आईएसआई मार्क वाला हेलमेट, 4 लीटर पेट्रोल और जरूरी एक्सेसरीज शामिल है। इसका उद्देश्य यह है कि छात्राओं को वाहन मिलने के बाद किसी अतिरिक्त शुरुआती खर्च का सामना न करना पड़े।
रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का पूरा विवरण जारी किया जाएगा
उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने फिलहाल योजना के दिशा-निर्देशों को मंजूरी दी है। आवेदन प्रक्रिया, ऑनलाइन पोर्टल, दस्तावेजों की सूची, आवेदन की अंतिम तिथि और वितरण कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी सरकार द्वारा अलग से जारी की जाएगी। इसलिए पात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा विभाग और संबंधित विश्वविद्यालयों की आधिकारिक सूचना पर नजर बनाए रखनी चाहिए। प्रदेश के कई जिलों में छात्राओं को कॉलेज पहुंचने के लिए रोजाना लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। सार्वजनिक परिवहन की सीमित सुविधा के कारण कई छात्राएं नियमित रूप से कॉलेज नहीं जा पातीं। उत्तर प्रदेश सरकार का मानना है कि स्कूटी मिलने से ऐसी छात्राओं के लिए कॉलेज तक पहुंचना आसान होगा। इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी और उच्च शिक्षा में बेटियों की भागीदारी भी बढ़ेगी।
विज्ञापन